जिला कलक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
जालोर 30 सितम्बर। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उन्होंने बजट घोषणाओं की क्रियान्विति व सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिले के औसत निस्तारण समय को कम करने तथा परिवादों के संतुष्टिपूर्ण समाधान के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर 6 माह से अधिक प्रकरणों, पीजी, सीएमओ सहित वीवीआईपी स्तर से प्राप्त परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर आमजन को राहत प्रदान करें। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा समस्या निस्तारण के उपरांत परिवादी से वार्ता कर समाधान करवाने की बात कही। उन्होंने स्थानीय नगरीय निकायों, सहकारिता, राजस्व, पीएचईडी विभागों को विशेष मॉनिटरिंग करते हुए परिवादों को सुचारू ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बजट घोषणा वर्ष 2024-25 को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि बजट घोषणाओं के स्वीकृति कार्यों के लिए नियमानुसार भूमि आवंटन व डीपीआर बनाने सहित विभिन्न कार्यों को समय पर पूर्ण करें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर उदयभानू चारण, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक योगेश कुमार, डिस्कॉम के एसई पी.एस.राठौड़, पीडब्ल्यूडी एसई चतुर्भुज खुडीवाल, पीएचईडी के अधिशासी अभियंता श्यामबिहारी बैरवा, प्रवर्तन निरीक्षक नमिता नारवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक दुर्गासिंह उदावत सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां