Homeगुजरात‘ऑपरेशन देव’ में पालनपुर पुलिस की बड़ी चोट, नवजातों का सौदा करने...

‘ऑपरेशन देव’ में पालनपुर पुलिस की बड़ी चोट, नवजातों का सौदा करने वाली मुरुगन गैंग ( बच्चा चोर) की महिला एजेंट दबोचीं

Published on

नि:संतान दंपत्तियों की मजबूरी का फायदा उठाती थी गैंग; तेलंगाना से गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली तक फैला था तस्करी का काला साम्राज्य

पालनपुर/अहमदाबाद:
पालनपुर एलसीबी पुलिस ने मानवता को शर्मसार करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए ‘ऑपरेशन देव’ के तहत अंतरराज्यीय बाल तस्करी करने वाली मुरुगन गैंग की दो महिला एजेंटों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह गैंग तेलंगाना के हैदराबाद और सिरपुर कागजनगर जैसे इलाकों से नवजातों की तस्करी कर उन्हें लाखों रुपये में दूसरे राज्यों में खपा देती थी। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से जाल बिछाकर रानी वेंकट रामाराव और शिवरानी मारुतीकुमार स्वामी को धर दबोचा है।

IVF सेंटरों से चुनते थे शिकार, 48 घंटे में पार कर देते थे मासूम

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ी गई महिलाएं हैदराबाद के अलग-अलग आईवीएफ (IVF) सेंटरों पर नजर रखती थीं। जिन दंपत्तियों में फर्टिलिटी की समस्या होती थी, उन्हें निशाना बनाकर ये एजेंट नवजात बच्चों का सौदा करती थीं। हैरानी की बात यह है कि जन्म के महज 24 से 48 घंटे के भीतर ही बच्चे को एक राज्य से दूसरे राज्य भेज दिया जाता था। इस पूरे रैकेट का मुख्य सरगना बोदाशु नागाराजू उर्फ मुरुगन है, जो पहले से ही कई राज्यों में वांटेड है।

कमीशन का खेल: 20 हजार तक की दलाली

पकड़ी गई महिला एजेंटों ने पूछताछ में कुबूल किया कि वे मुरुगन के संपर्क में रहकर बच्चों की डिलीवरी करवाती थीं। प्रति बच्चा इन्हें 15 से 20 हजार रुपये तक का मोटा कमीशन मिलता था। पुलिस ने इस मामले में एक बच्चे के पिता को भी गिरफ्तार किया है, जिसे 11 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी मुरुगन का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ अहमदाबाद डीसीबी और वडगाम थाने में भी मामले दर्ज हैं।



पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

दूसरी खबर ये भी

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

11 साल की फरारी का हुआ अंत: बाड़मेर से धरा गया शातिर, वाव-थराद LCB की बड़ी कामयाबी

थल के रास्ते शराब तस्करी का 'धुरंधर' निकला 11 साल तक अंडरग्राउंड, आखिर कब...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

पाटन में 45.73 लाख की विदेशी शराब जब्त: भूसे की बोरियों की आड़ में छिपाई थी खेप, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

पाटन। आगामी रथयात्रा के मद्देनजर पाटन एलसीबी (लोकल क्राइम ब्रांच) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

सुदासणा स्टेट में राजसी परंपरा का पुनरुद्धार: महाराणा वीरेन्द्रसिंह परमार का राज्याभिषेक और पाग दस्तूर संपन्न

सुदासणा (सतलासणा): गुजरात के ऐतिहासिक सुदासणा स्टेट के दरबारगढ़ में गुरुवार, 16 जुलाई 2026...

कपुराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद बॉडी के टेम्पो से लाखों की अंग्रेजी शराब ज़ब्त, जालोर के सुराणा का आरोपी गिरफ़्तार

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में कपुराई पुलिस थाना टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर...

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 19 मोटरसाइकिलें ज़ब्त

पालनपुर तालुका पुलिस की बड़ी कार्रवाई; तीन आरोपी गिरफ्तार, बरामद माल की कीमत 7.15...

22 साल बाद कानून के शिकंजे में आया तीन गुना नोट करने का लालच देने वाला ठग, मोरबी के ढाबे से दबोचा जोगाऊ का...

गांधीनगर/कलोल। सर्कल न्यूज नेटवर्क गांधीनगर लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की टीम को एक बड़ी कामयाबी...