रानीवाड़ा (जालौर):
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, रानीवाड़ा के पूर्व विधायक और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह जी देवल का जन्मदिवस इस बार सेवा, समर्पण और मानवता के अनूठे पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर 05 अगस्त 2026 को राजकीय चिकित्सालय, रानीवाड़ा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।
“रक्तदान – महादान, किसी के जीवन का वरदान” के संदेश के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान करें, देवल साहब को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दें सकते है और मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभा सकते है।
राजनीतिक सफर और जनसेवा का लंबा इतिहास
मारवाड़ की राजनीतिक जमीन पर अपनी सशक्त और जुझारू छवि के लिए पहचाने जाने वाले नारायणसिंह जी देवल का राजनीतिक और सामाजिक सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है:
- विधायक कार्यकाल: वे रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक (MLA) के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
- संगठन में उच्च पद: पार्टी संगठन में उन्हें अहम जिम्मेदारियाँ मिलीं, जिसके तहत वे एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और एक बार जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती दे चुके हैं।
- पारिवारिक पृष्ठभूमि और जनसमर्थन: देवल परिवार का रानीवाड़ा और जालौर जिले की राजनीति में गहरा प्रभाव रहा है। उनके भाई भी जिला प्रमुख के पद पर रहकर जनसेवा कर चुके हैं। खुद भी जिला प्रमुख रह चुके है।
राजनीतिक ऊँचाइयों पर पहुँचने के बावजूद सादगी और जनसंपर्क को अपनी ताकत बनाने वाले नारायणसिंह जी देवल के जन्मदिन पर आयोजित यह रक्तदान शिविर इस बात का प्रमाण है कि उनके लिए राजनीति केवल पद नहीं, बल्कि जनसेवा का एक माध्यम है।



