Homeसांचौरनर्मदा जल विवाद का हुआ ऐतिहासिक खात्मा, मरूधरा की बदलेगी किस्मत; नई...

नर्मदा जल विवाद का हुआ ऐतिहासिक खात्मा, मरूधरा की बदलेगी किस्मत; नई दिल्ली में शाह की मौजूदगी में चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किए हस्ताक्षर

Published on

सर्कल न्यूज नेटवर्क, जालोर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल सुरक्षा को मजबूत करने और जल क्षेत्र में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल की गरिमामयी उपस्थिति में दशकों पुराना नर्मदा अवॉर्ड का लंबित भुगतान विवाद हमेशा- हमेशा के लिए सुलझ गया। इस बेहद महत्वपूर्ण और बड़े फैसले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने एक साथ बैठकर समझौते पर हस्ताक्षर किए। दशकों पुराने इस विवाद का समाधान अब ‘वन-टाइम सेटलमेंट’ यानी एकमुश्त निपटान के रूप में कर दिया गया है, जिससे चारों राज्यों के आपसी रिश्ते मजबूत होने के साथ-साथ विकास की रफ्तार को नए पंख लगेंगे।

डबल इंजन सरकार से सुलझ रहे दशकों पुराने विवाद इस ऐतिहासिक समझौते के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के अलग-अलग राज्यों में डबल इंजन की सरकारें बनने का यह सबसे बड़ा लाभ हुआ है कि हम सभी में एक-दूसरे को समझने की क्षमता और सरोकार बढ़े हैं, जिससे राजनीतिक मुद्दे पूरी तरह गौण हो गए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पानी का उपयोग चाहे देश के किसी भी हिस्से में हो, उससे लाभान्वित होने वाला हर व्यक्ति एक भारतीय ही है। गृह मंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी अंतर-राज्यीय विवाद से सिर्फ राष्ट्रीय नुकसान होता है, इसलिए पड़ोसी राज्यों को समृद्ध बनाने की सोच के साथ कदम बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि हाल ही में हरियाणा और राजस्थान के बीच का पुराना जल विवाद भी सुलझाया गया है और ये सभी कदम सहकारी संघवाद के स्वर्णिम उदाहरण हैं।

मरूधरा को मिला बड़ा संबल: किसानों की चमकेगी किस्मत इस समझौते और सरदार सरोवर परियोजना की सफलता का सबसे बड़ा और सीधा असर हमारी मरूधरा राजस्थान पर देखने को मिल रहा है। इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान का विशेष जिक्र करते हुए कहा कि रेगिस्तानी इलाके राजस्थान को मिला लाभ दिखने में भले ही छोटा लगे, लेकिन हकीकत यह है कि जिस बंजर भूमि तक मां नर्मदा का नीर पहुंचा है, वहां आज भूमि का मूल्य और अन्नदाता किसान की किस्मत दोनों पूरी तरह बदल चुकी है। इस समझौते से राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों विशेषकर जालोर, सांचौर और बाड़मेर के उन हजारों किसानों को बहुत बड़ा संबल मिलेगा, जिनकी सिंचाई और पीने के पानी की उम्मीदें इस परियोजना से जुड़ी हैं। बकाया भुगतानों के इस स्थाई निपटारे से अब क्षेत्र में पानी की सुचारू आपूर्ति और नहरों के सुदृढ़ीकरण के कार्यों में और तेजी आएगी, जिससे आने वाले समय में मरूधरा के खेतों में और अधिक हरियाली और खुशहाली नजर आएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

नशा तस्करों पर शिकंजा: 100 ग्राम एमडी के साथ चार दबोचे, दो मोटरसाइकिलें जब्त

अभियान धरपकड़' के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज ' नशा...

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी ड्रग्स तस्कर राकेश कुमार गिरफ्तार, चार गंभीर मामलों में था वांछित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और वृत्ताधिकारी जयराम मुंडेल के सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम...

किसान क्रांति: बावरला में हुंकार, रिलायंस बीमा कंपनी राजस्थान से बाहर

फसल बीमा से लेकर कर्ज माफी तक गूंजी किसानों की आवाज, बावरला में नई...

4 साल से प्यासा है लादूराम का टांका: सांचौर की धानता पंचायत में मनरेगा की खुली पोल, बिना आगोर के पानी आए तो कैसे...

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर तीन बार शिकायत के बाद जागी प्रशासन की नींद, JEN...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

जालौर-सिरोही में शिक्षा व्यवस्था पर संकट: शिक्षकों के थोक तबादलों से खाली हुए स्कूल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर-सिरोही। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए शिक्षकों के तबादलों...

सांचौर में ‘जातिगत तबादलों’ पर उबाल: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने भजनलाल सरकार को घेरा, दी कड़ी चेतावनी

प्रशासनिक निष्पक्षता पर बड़ा सवाल: बोले- 'यह सरकार की संकीर्ण और भेदभावपूर्ण सोच का...