समाजसेवी गतिविधियों और राष्ट्रहित में समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपी कमान; कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
जालौर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच (पंजीकृत) ने जिले में संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा और स्वीकृति के बाद प्रख्यात समाजसेवी श्रीमती मंजू सोलंकी को जालौर जिला अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है।
श्रीमती सोलंकी की यह नियुक्ति उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर सामाजिक कार्यों, राष्ट्रहित के प्रति गहरी निष्ठा और संगठन के राष्ट्रवादी विचारों को धरातल पर आगे बढ़ाने में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए की गई है।
राष्ट्र निर्माण और जन-जागरण को मिलेगी नई दिशा
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, श्रीमती मंजू सोलंकी संगठन के संविधान और नीतियों का पूर्ण पालन करते हुए जिले में सामाजिक समरसता, शिक्षा, नि:स्वार्थ सेवा और जन-जागरण अभियान में अग्रिम भूमिका निभाएंगी। उनका मुख्य ध्येय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय व राष्ट्रवादी विचारों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहेगा।
संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि श्रीमती सोलंकी के गतिशील नेतृत्व में जालौर जिले में संगठन न केवल नई बुलंदियों को छुएगा, बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी नए आयाम स्थापित करेगा।
इस मनोनयन पर जिले के कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध जनों और पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए श्रीमती मंजू सोलंकी को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां