भीनमाल।
पुलिस थाना भीनमाल ने “ऑपरेशन खुलासा” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पदमाराम पुत्र जुहाराजी भील, उम्र 38 वर्ष, निवासी लुर, थाना रामसीन को 19 जून को कस्बा भीनमाल से दस्तयाब किया गया। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर चोरी की बाइक RJ-24 SL-6957 को बरामद किया गया।
प्रकरण से जुड़ी घटना 26 मई की रात करीब 11.20 बजे की है, जब रणछोड़ाराम पुत्र सादलाजी देवासी, निवासी आकुना (थाना कालंद्री, जिला सिरोही) अपने रिश्तेदारों को भीनमाल रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था। अधिक भीड़ होने के कारण उसने अपनी बाइक रेलवे स्टेशन के पास डिप्टी ऑफिस की दीवार के पास खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। इस पर थाना भीनमाल में मुकदमा संख्या 220/2025, धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाधिकारी रामेश्वर भाटी ने किया, जिसमें सउनि रमेश कुमार, कांस्टेबल मदनलाल (1031), रामलाल (243) एवं प्रेमचंद (1105) शामिल रहे।
यह कार्रवाई जोधपुर रेंज आईजी विकासकुमार, जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव, एएसपी मोटाराम, और भीनमाल वृताधिकारी अन्नराज सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में की गई।
📌 उल्लेखनीय है कि “ऑपरेशन खुलासा” के तहत चोरी, नकबजनी व अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए जालोर जिले में लगातार अभियान जारी है।



