Homeजसवंतपुराविधायक कोष से निर्मित विकास कार्यों का देवल ने किया उद्घाटन, रक्त...

विधायक कोष से निर्मित विकास कार्यों का देवल ने किया उद्घाटन, रक्त और प्रोटिन जांच में मरीजों को मिलेगा आराम

Published on

सीबीसी और सीआरपी मशीनों का हुआ इस्टॉलेशन, ब्लॉक खरंजा बनने से स्कूल की बेटियो को मिलेगी राहत, ग्रामीणों ने देवल का जताया आभार

रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल ने अपने कोष से निर्मित ब्लॉक खरंजा और रक्त जांच के लिए मशीनों का गुरूवार शाम लोकार्पण किया। इनको लेेकर सरकारी अस्पताल कागमाला में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच महेन्द्रसिंह, पंचायत समिति सदस्य कृष्ण चौधरी सहित कई लोगों ने भाग लिया।

कागमाला में खरंजा का उद्घाटन करते एमएलए देवल और सरपंच महेंद्र सिंह देवल

देवल ने कहा कि कागमाला पीएचसी में रक्त जांच के लिए सीबीसी मशीन और प्रोटीन जांच के लिए सीआरपी मशीन की उपलब्धता नही होने से मरीजों को रानीवाड़ा या भीनमाल जाना पड़ता था। ऐसे में इस समस्या की जानकारी विधायक नारायणसिंह देवल को मिलने पर उन्होंने विधायक कोष से दोनों मशीनों की खरीद के लिए 3 लाख रूपए की सिफारिश की। मशीनों के लगने और आज ही इस्टॉल हो जाने ससे मरीजों को सहुलियत हुई है।

पीएचसी कागमाला में सीबीसी मशीन का उद्घाटन करते देवल

इसी तरह विधायक देवल ने कागमाला गांव में विधायक कोष से 5 लाख की लागत से बने ब्लॉक खरंजा निर्माण का भी आज फिता काटकर लोकार्पण किया। उनका कहना था कि रानीवाड़ा का चहुंमुखी विकास ही उनका लक्ष्य है और इसके लिए वो सदैव प्रयासरत है। खरंजा निर्माण होने से विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को सुविधा मिलेगी।

कागमाला में खरंजा लोकार्पण पर बोले विधायक देवल

इस मौके पर विधायक देवल के साथ जिला प्रमुख राजेशकुमार राणा, सरपंच महेन्द्र सिंह देवल, उपसरपंच तलकाराम राणा, पंचायत समिति सदस्य कृष्णकुमार चौधरी, संस्थाप्रधान सीतादेवी शर्मा, मंगलसिंह सोलंकी, पाबूसिंह सोलंकी, उम्मेदसिंह देवल, रामसिंह देवल, अनोपसिंह देवल, भीमसिंह देवल, मफाराम मेघवाल, भूताराम भील, सुजानाराम देवासी, दीपसिंह देवल, पीईईओ जोमताराम चौधरी, पूर्व पीईईओ नारायणलाल जीनगर, जितेन्द्रसिंह देवड़ा, जयंतीलाल दर्जी, नेपालसिंह देवल, घेवाराम राणा, छगनाराम दर्जी और वर्षादेवी मेघवाल ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन रेवतसिंह देवड़ा जाखड़ी की ओर से किया गया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...