रानीवाड़ा व मालवाड़ा सहित समूचे क्षेत्र में अच्छी बरसात से मौसम सुहाना और धरतीपुत्रों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है। अच्छी बरसात से नदी नालों में पानी की आवक हो रही है। जिससे भूजल स्तर में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है। खेतों में किसानों ने खरीफ के फसल की बुवाई कर दी है। अच्छी फसल देखी जा रही है।
रानीवाड़ा में अच्छी बरसात से आमजन में राहत देखी जा रही है। सुंधा पर्वत पर भरपूर बरसात नही होने से अभी तक झरने शुरू नही होने से लोगों में थोडी मायूसी देखी जा रही है। रानीवाड़ा खुद में जोहरा वाला नाला में अच्छी तादात में पानी बहा है। बरसात का दौर जारी है।

![रानीवाड़ा में मेहबाबा की मेहर, जोहरा नाला बहा, मौसम हुआ खुशनुमा [VIDEO]](/uploads/2026/09/a4d05142-9d1d-413c-94f9-271d076a0869/1600.webp)







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां