भिवानी पुलिस को सौंपा गया मोखातरा निवासी बंशीलाल, अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान जारी
जालौर, 30 जुलाई (सर्कल न्यूज़ नेटवर्क)। जोधपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक विकासकुमार के निर्देशानुसार और जालौर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में, अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत सांचौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रत्नू और सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सांचोर कांबले शरण गोपीनाथ (IPS) के निकटतम सुपरविजन में, सांचौर थानाधिकारी देवेन्द्रसिह के नेतृत्व में गठित टीम ने 30 जुलाई 2025 को कार्रवाई की। हेड कांस्टेबल कालूदान (456) और कांस्टेबल भैराराम (905) सहित टीम ने भिवानी (हरियाणा) पुलिस थाना के उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार (512) और उनकी टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना के आधार पर, हरियाणा राज्य के भिवानी थाने में दर्ज चोरी के प्रकरण संख्या 16/2023 में लंबे समय से वांछित आरोपी बंशीलाल पुत्र करनाराम, जाति विश्नोई (खिलेरी), निवासी मोखातरा, पुलिस थाना करडा को दबोचा गया। आरोपी बंशीलाल को काजा का गोलिया कारोला में एक निर्माणाधीन सुनसान मकान की छत पर सोते हुए पाया गया, जिसके बाद उसे तुरंत दस्तयाब कर भिवानी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
कार्यवाही पुलिस टीम: इस सफल ऑपरेशन में सांचौर पुलिस थाना से हेड कांस्टेबल कालूदान (456), कांस्टेबल भंवरलाल (518), कांस्टेबल भैराराम (905) और चालक कांस्टेबल दिनेशकुमार (1020) शामिल थे।



