प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी किए निर्देश; 22 से 24 अप्रैल के बीच महिला नेत्रियाँ जिला स्तर पर संभालेंगी मोर्चा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला आरक्षण विधेयक को लेकर फैलाए जा रहे "भ्रम और झूठे प्रचार" का जवाब देने के लिए राज्यव्यापी अभियान की घोषणा की है। डोटासरा ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर राज्य के सभी जिलों में 22, 23 और 24 अप्रैल, 2026 के मध्य प्रेस वार्ताएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा यह झूठ फैला रही है कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को पराजित किया है, जबकि सच्चाई यह है कि 2023 में संसद द्वारा इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्तमान सीटों के आधार पर आरक्षण लागू करने के बजाय परिसीमन (Delimitation) की आड़ में इसे जानबूझकर लटका रही है। कांग्रेस की मांग है कि महिला आरक्षण को मौजूदा सीटों के आधार पर तुरंत प्रभावी किया जाए।

इस अभियान के तहत कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्रियों को जिलावार समन्वयक (Coordinators) नियुक्त किया गया है, जो स्थानीय मीडिया के माध्यम से भाजपा के "राजनैतिक षड्यंत्र" को उजागर करेंगी।

जिलावार नियुक्त समन्वयकों की सूची:
कांग्रेस द्वारा जिलेवार नियुक्त की गई महिला समन्वयकों के नाम इस प्रकार हैं:
| क्र.सं. | जिला (DCC) | समन्वयक का नाम |
| 1 | गंगानगर | श्रीमती शबनम गोदारा |
| 2 | हनुमानगढ़ | श्रीमती शिमला देवी नायक |
| 3 | बीकानेर (शहर/देहात) | डॉ. कृष्णा पूनिया |
| 4 | चूरू | सुश्री रीटा चौधरी |
| 5 | झुंझुनू | श्रीमती सोना बावरी |
| 6 | सीकर/नीमकाथाना | श्रीमती शकुंतला रावत |
| 7 | कोटपूतली-बहरोड़ | श्रीमती जाहिदा खान |
| 8 | अलवर | श्रीमती पूनम गोयल |
| 9 | खैरथल-तिजारा | श्रीमती पूनम गोयल |
| 10 | डीग | श्रीमती ममता भूपेश |
| 11 | भरतपुर | श्रीमती ममता भूपेश |
| 12 | धौलपुर | श्रीमती सफिया जुबेर |
| 13 | करौली | श्रीमती गीता खटाना |
| 14 | दौसा | श्रीमती इंदिरा मीणा |
| 15 | सवाई माधोपुर | श्रीमती ममता शर्मा |
| 16 | टोंक | श्रीमती अनीता जाटव |
| 17 | नागौर | श्रीमती सुनीता गाठला |
| 18 | डीडवाना-कुचामन | श्रीमती सुनीता गाठला |
| 19 | ब्यावर | श्रीमती प्रतिष्ठा यादव |
| 20 | पाली | श्रीमती रमीला मेघवाल |
| 21 | फलोदी | श्रीमती प्रियंका मेघवाल |
| 22 | जोधपुर (शहर/देहात) | श्रीमती संगीता बेनीवाल |
| 23 | जैसलमेर | श्रीमती उर्मिला योगी |
| 24 | बाड़मेर | श्रीमती गीता बरवड़ |
| 25 | बालोतरा | श्रीमती गीता बरवड़ |
| 26 | जालोर | श्रीमती सुमन यादव |
| 27 | सिरोही | श्रीमती अंजना मेघवाल |
| 28 | डूंगरपुर | श्रीमती कुंती देवदा |
| 29 | बांसवाड़ा | श्रीमती प्रीति शक्तावत |
| 30 | चित्तौड़गढ़ | श्रीमती मनीषा पंवार |
| 31 | प्रतापगढ़ | श्रीमती उर्मिला जैन भाया |
| 32 | राजसमंद | श्रीमती चन्द्रावती कंवर |
| 33 | भीलवाड़ा (शहर/देहात) | श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ |
| 34 | बूंदी | डॉ. शिखा मील बराला |
| 35 | कोटा (शहर/देहात) | डॉ. अर्चना शर्मा |
| 36 | बारां | श्रीमती मीनाक्षी चन्द्रावत |
| 37 | झालावाड़ | श्रीमती राखी गौतम |
नोट: जयपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग मुख्यालयों पर एआईसीसी प्रवक्ताओं द्वारा पहले ही प्रेस वार्ताएं आयोजित की जा चुकी हैं।
महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस अब आर-पार के मूड में नजर आ रही है। इन प्रेस वार्ताओं के माध्यम से पार्टी न केवल भाजपा के दावों की पोल खोलने की तैयारी में है, बल्कि आगामी चुनावों से पहले महिला मतदाताओं के बीच अपनी पैठ मजबूत करने का लक्ष्य भी रख रही है। अब देखना यह है कि कांग्रेस का यह 'तथ्यात्मक प्रहार' जनता के बीच कितनी गहराई तक पहुंच पाता है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां