Homeजालोरजसवंतपुरा में गुरुवार को होगी भाजपा की लोकसभा क्षेत्र की महासंपर्क जनसभा,...

जसवंतपुरा में गुरुवार को होगी भाजपा की लोकसभा क्षेत्र की महासंपर्क जनसभा, सांसद पटेल रहेंगे मौजूद

Published on

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर एवं मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस होंगे मुख्य वक्ता

रानीवाड़ा। केन्द्र सरकार के 9 वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में चलाए जा रहे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रमों के तहत जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र की महासंपर्क विशाल जनसभा का आज जसवंतपुरा में दोपहर 2 बजे आयोजन होगा।

जसवंतपुरा मंडल अध्यक्ष दौलत सिंह कलापुरा ने बताया कि आज जसवंतपुरा के चौधरी समाज छात्रावास में भाजपा लोकसभा क्षेत्र जालोर-सिरोही की विशाल जनसभा का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी जो घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और मोदी सरकार के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष उकसिंह परमार ने बताया की जनसभा में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर-सीकरी सांसद राजकुमार चाहर, मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस मुख्य वक्ता होंगे साथ ही जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़़ा विधायक नारायण सिंह देवल, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, जालोर जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, सिरोही जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, जालोर जिला प्रमुख राजेश राणा, सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, पिंडवाडा विधायक समाराम गरासिया, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक अमृता मेघवाल, पूर्व भाजपा प्रत्याशी दानाराम चौधरी एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।

विशाल जनसभा की पूर्व तैयारियों को लेकर सभास्थल पर जिला उपाध्यक्ष मनजीराम चौधरी, जसवंतपुरा मंडल अध्यक्ष दौलत सिंह कलापुरा, पूर्व महामंत्री मुकेश खण्डेलवाल, भैराराम चौधरी, लाखाराम चौधरी, केहराराम आदि कई कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...