
जालोर जिले के रानीवाड़ा उपखंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राइजिंग राजस्थान निवेश योजना के तहत श्री भैरव कृषि मंडी के शिलान्यास का आयोजन किया गया। यह आयोजन पहली बार गुजरात की कृषि प्रणाली की झलक रानीवाड़ा में लेकर आया। इस ऐतिहासिक समारोह में सुरजकुंड महंत लहरभारती महाराज और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के नेतृत्व में प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

अतिथियों का संबोधन और शुभकामनाएँ:
- सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा, "यह मंडी किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी और उनके उत्पादों का उचित मूल्य सुनिश्चित करेगी। यह कृषि क्षेत्र में नई क्रांति का आधार बनेगी।"
- जोगेश्वर गर्ग ने कहा, "यह जालोर जिले के लिए अच्छी शुरुआत है आशा करते है ऐसी ही पहल अन्य जगह पर भी होगी। भाजपा सरकार पूरी मदद करेगी।
- विधायक रतन देवासी ने कहा, "यह मंडी किसानों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ेगी और उनकी मेहनत को उचित पहचान दिलाएगी। कृषि क्षेत्र का सशक्तिकरण क्षेत्रीय विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।"
- पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने अपने संबोधन में कहा, "कृषि मंडी के माध्यम से किसानों को बेहतर भंडारण और विपणन की सुविधाएँ मिलेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।"
- भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा, "यह मंडी क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों के बीच एक मजबूत कड़ी बनेगी, जो कृषि को उन्नति की नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।"
- भैरव कृषि मंडी के चेयरमैन मफतसिंह परमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, "यह पहल न केवल किसानों को लाभान्वित करेगी, बल्कि समस्त क्षेत्र के कृषि क्षेत्र को भी नई पहचान दिलाएगी।"

समारोह का महत्व: इस आयोजन में जिला प्रमुख राजेश राणा, पूर्जव विधायक जगसीराम कोली, प्रधान राघवेन्द्र सिंह देवडा, उद्योगपति ओमसिंह निम्बज, भाजपा नेता उक सिंह परमार, मंजीराम चौधरी, मण्डल अध्यक्ष रमेश आंजना, बलवंत पुरोहित, भंवर सिंह राजपुरा, रावणा राजपूत समाज जिलाध्यक्ष राजू सिंह राजपुरा, जिला महामंत्री राजू सिंह बड़गांव, मकनाराम चौधरी, सोमाराम चौधरी, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सभी ने कृषि मंडी की सफलता और कुशल संचालन की शुभकामनाएँ व्यक्त की। यह पहल क्षेत्रीय किसानों को उन्नत सुविधाएँ प्रदान करने और कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
इस ऐतिहासिक समारोह को क्षेत्रीय विकास और कृषि क्षेत्र में सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रेरणादायक माना जा रहा है। इस मंडी की सफलता क्षेत्र के किसानों को उन्नत सुविधाएं देकर उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने में सहायक होगी। यह आयोजन कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
देवासी और देवल में सियासी वार : पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने जसवंतपुरा में एकलव्य आवासीय स्कूल को लेकर विधायक रतन देवासी की भूमिका पर कटाक्ष किया। बाद में, देवासी ने भी देवल पर टिकट मांगने वालो को परेशान करने का व्यंग्य बाण छोड़ दिया। जिसका देवल ने कुर्सी से खड़े होकर कुछ जवाब दिया परन्तु रतन देवासी के संबोधन के बीच शोर में किसी को सुनाई नहीं दिया। महंत लहरभारती महाराज ने माहौल शांत करवाया। इस गरमा गरम नोंक झोंक की चर्चा आज पुरे दिन रानीवाडा क्षेत्र के सोशल मीडिया में चलती रही।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां