रानीवाड़ा। केबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का रानीवाड़ा दौरा शानदार रहा। मीणा समाज के कार्यक्रम से पूर्व वो रानीवाड़ा स्थित स्वामी श्री आत्मानंद सेवा संस्थान का अवलोकन कर निराश्रित बच्चों से रूबरू हुए।
मंत्री मीणा का संस्थान निदेशक अमृत पुरोहित ने साफा पहनाकर किया स्वागत और वात्सल्यधाम पहुंचने पर मंत्री मीणा का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत कर महिलाओं ने गाए ठेठ देशी अंदाज में मधुर गीत। बच्चों ने फुल बरसाकर स्वागत किया। मंत्री मीणा ने संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों तारीफ कर प्रोत्साहित किया।
पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां