सांचौर। रैंज आईजी जोधपुर विकासकुमार, जालोर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु की जा रही कार्यवाही के तहत आवड़दान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर एवं कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचोर के निकटतम सुपरविजन में देवेन्द्रसिंह, निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी सांचौर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा समय समय पर दबिश दी जाकर कार्यवाही की जा रही है।
आईपीएस कांबले ने बताया कि 16 फरवरी को मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुलिस चौकी सांकड के सरनाउ से पुर जाने वाली सड़क पर पहुंच बिना नम्बरी मोटरसाईकिल पर सवार वाहन चालक गणपतलाल पुत्र हमीराराम जाति विश्नोई निवासी पुर पुलिस थाना सांचौर को दस्तयाब किया जाकर तलाशी ली गई तो उसके पास 0.88 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक होना पाया जाने पर नियमानुसार अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की जाकर आरोपी गणपतलाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।
बता देते है कि आरोपी गणपतलाल पुलिस थाना करड़ा का टॉप-10 ईनामी अपराधी है। इस सफल कार्यवाही में थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह को सुरेन्द्रसिंह सउनि, जादाराम हैडकानि, गोगाराम कानि, मांगाराम कानि, जयंतीलाल कानि, शिवकरण चालक का सहयोग मिला।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां