रानीवाड़ा। जोधपुर रैंज आईजी विकासकुमार, के निर्देशानुसार रेंज में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी जालोर ज्ञानचंद यादव, के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खेलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के तहत आवड़दान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर एवं भवानीसिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत रानीवाड़ा के निकटतम सुपरविजन में दीपसिंह चौहान निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी रानीवाड़ा द्वारा अभियान शुरू किया गया है।
दीपसिंह ने बताया कि 10 फरवरी शाम को कस्बा रानीवाड़ा में भीनमाल रोड़ पर स्थित एक बाड़े पर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पुलिस टीम द्वारा कस्बा रानीवाड़ा में महाराणा प्रताप चौक से आगे भीनमाल रोड़ पर एक खाली भूखण्ड में दबिश देकर टीन शेड के नीचे ताश के पतों से अंकों पर एवं पर्चियां काटकर रूपये दांव लगाकर जुआ खेलते हुए जगदीशकुमार निवासी रानीवाड़ा, नवीनकुमार निवासी रानीवाड़ा कल्ला, भरतसिंह निवासी सेवाड़ा, चन्दूप्रकाश निवासी सेवाड़ा और किशनकुमार निवासी रानीवाड़ा के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर उनके कब्जे से 6 हजार 4 सौ 40 रूपये जूआ राशि एवं टेबल पर अंक लगे पर्दे, जूऐ की पर्चियां, कैलकुलेटर, डायरी एवं स्टाम्प पेड व तारीख अंकित करने की मोहर को बरामद किया गया।
इस सम्बन्ध में जांच की जाकर आईन्दा जुआ घर के मालिक एवं अन्य आरोपियों के विरूद्ध राजस्थान सार्वजनिक जूआ अध्यादेश 1949 के तहत् नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। पुलिस से ऐसी जानकारी मिली है कि भूखंड वरधाराम माली आदर्श नगर रानीवाड़ा का है। जबकि, वरधाराम ने बताया कि भूखंड उसके छोटे भाई का है और उसने सेवाडा निवासी भरतसिंह सोलंकी को किराए पर दे रखा है। जिसका इकरानामा उसके पास उपलब्ध है। पुलिस को जरूरत होगी जब पेश कर दिया जाएगा। जुआघर चलाने की जानकारी उसे पुलिस से ही मिली है। कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इस अभियान में थानाधिकारी दीपसिंह चौहान, पूनमाराम हैड कानि., लाखाराम कानि., रमेशकुमार कानि., सहित स्टॉफ का खास सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां