16 फरवरी को अन्तर्राष्ट्रीय लंगा पार्टी देगी कार्यक्रम की प्रस्तुति
रानीवाड़ा- राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन व जालोर विकास समिति एवं रानीवाड़ा उपखंड प्रशासन के सयुंक्त तत्वावधान मे रानीवाड़ा मुख्यालय पर आयोजित होगा। जालोर महोत्सव रानीवाड़ा के समन्वयक कृष्ण कुमार माली ने बताया कि आज दिनांक 15 फरवरी को 9-15 बजे झण्डारोहन भारतमाता पूजन के साथ महोत्सव का आगाज होगा।
प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक म्यूजियम चेयर, रंगोली प्रतियोगिता, मेहन्दी प्रतियोगिता, जलेबी रेस, कब्बडी, दोपहर 2 बजे से विधालय स्तरीय सांस्कृतिक सामुहिक नृत्य एव विचित्र वेशभूषा, एवं दिनांक 16 फरवरी को प्रातः 8-30 बजे रन फोर रानीवाड़ा महाराणा प्रताप चौक से सावरिया होटल तक, प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चम्मच दौड़, मटकी दौड़, साफा बांधों प्रतियोगिता, क्यूट बेबी, मिस सुणतर, मिस्टर सुणतर, वाधयंत्र प्रतियोगिता,रस्सा कस्सी, एवं दोपहर 2 बजे से स्थानीय लोक कलाकारों द्बारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
16 फरवरी को संगीत संध्या पर अन्तर्राष्ट्रीय सिंगर पप्पाखान मांगनियार लंगा पार्टी सहित राजस्थानी कालबेलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। 17 फरवरी को प्रातः 10 बजे सामुहिक घूमर नृत्य के साथ समापन समारोह होगा,15 फरवरी से 17 फरवरी तक हर्षोल्लास से जालोर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
रानीवाड़ा जालोर महोत्सव के समन्वय कृष्ण कुमार माली ने बताया कि रानीवाड़ा मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान मे तीन दिवसीय जालोर महोत्सव हर वर्ष की भांति मनाया जाऐगा जिसमें ग्रामीण संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम की प्रस्तुति लेकर लोक कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाऐगा। रानीवाड़ा मे जालोर महोत्सव को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है नगर में जालोर महोत्सव को लेकर होडिंगस बैनर लगाने का कार्य लगातार जारी है।
जालोर महोत्सव के कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य नोडल अधिकारी किशनाराम विश्नोई के अनुसार जालोर महोत्सव में सामुहिक में प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र भरकर जमा है वो प्रतियोगी भाग ले सकेगें।
जालोर महोत्सव कोर कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी मुकेश कुमार खण्डेलवाल की उपस्थिति मे कार्यक्रम की रुपरेखा को अंतिम रूप दिया गया है जालोर महोत्सव कोर कमेटी के अध्यक्ष नारायणलाल भट्, जालोर विकास समिति के सचिव रोटेरियन सी ए मोहन पाराशर सहित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं रानीवाड़ा के सभी सरकारी विभागों का का मार्ग दर्शन लेते हुए रानीवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर जालोर महोत्सव भव्यता प्रदान की जाऐगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां