Homeजालोरकरडाजयपुर प्रवास: प्रकाश जांगू ने प्रदेश पदाधिकारियों से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती...

जयपुर प्रवास: प्रकाश जांगू ने प्रदेश पदाधिकारियों से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा

Published on

भाजपा करडा मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा जिला महामंत्री ने जयपुर में वरिष्ठ नेताओं से लिया मार्गदर्शन

जयपुर/रानीवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के करडा मंडल अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश जांगू इन दिनों जयपुर के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर भाजपा के विभिन्न वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत संवाद किया।

प्रकाश जांगू ने भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी से भेंट कर क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और आगामी सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

​इस विशेष प्रवास के दौरान प्रकाश जांगू ने प्रदेश नेतृत्व के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की और मंडल स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव लिए। पदाधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में सांगठनिक विषयों पर गहन मंथन किया गया, जिसमें युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ने और बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने जैसे मुद्दों पर विशेष बल दिया गया।

प्रकाश जांगू ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और आने वाले समय में करडा मंडल सहित जिले भर में भाजपा के कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाएगा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...

बिना आबादी के आरक्षण का फेर: जहां एक भी वोटर नहीं, वहां तय हो रही आरक्षित सीट!

जालोर के वरिष्ठ समाजसेवी हीराचन्द भण्डारी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व चुनाव आयोग को भेजा...

कैमरे बंद, मोबाइल बंद: चुनाव में पत्रकारों के प्रवेश पर नई गाइडलाइन जारी

नगरीय निकाय चुनावों में बूथ और मतगणना केंद्र पर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर लगा प्रतिबंध, पास...