रानीवाड़ा। सुराणा घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज सोमवार को 36 कौम के संगठन ने आज उपखंड कार्यालय के सामने आमसभा का आयोजन कर बाद में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सामाजिक समरसता बनाए रखने को लेकर गगनभेदी नारेबाजी कर संगठित होने का संदेश दिया।

आज सुबह 11 बजे वाहनों में भर भर लोग रानीवाड़ा उपखंड कार्यालय आने शुरू हो गए। कार्यालय के सामने ही जाजम डाली गई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उकसिंह परमार ने कहा की छैल सिंह का गुनाह इतना नही जितना प्रसारित किया जा रहा है। इसलिए निष्पक्ष सीबीआई जांच जरूरी है।
भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल ने कहा की छुआछूत का आरोप मनगठंत है। सत्यता से परे है। स्कूल की मान्यता को बहाल करना जरूरी है। उस स्कूल में 350 बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा की बिना अंतिम जांच के किसी भी पक्ष को सरकारी सहायता राशि देना गलत है।

सेवानिवृत्त शिक्षक छैल सिंह देवड़ा ने कहा की की पुलिस कर्मचारी थान सिंह का निलंबन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उसने ने ने पुलिस महकमे की लाज रखी है। इसलिए प्रशासन को इस पूरी घटना को लेकर मीडिया के सामने श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।
साथ ही, कई वक्ताओं ने बागरा में नरेश भील को सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग भी रखी। इसके बाद सभी लोगों ने जुलूस के रूप में सरकार के खिलाफ नारेबाजी व निष्पक्ष जांच की मांग के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे। जहा एसडीएम प्रकाशचंद्र अग्रवाल, डीएसपी शंकरलाल मंसूरिया व तहसीलदार रामलाल जाट ने उनका ज्ञापन लिया, पढ़ा और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस मौके पर उकसिंह के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष रिडमल सिंह डाभी, मंजीराम चौधरी, फतेहसिंह देवड़ा, पूर्ण सिंह, गणपत लाल कोली, पोपटलाल रावल, अजाराम घांची, कांतिलाल माहेश्वरी, छैलसिंह सोलंकी, उत्तम सिंह गूंदाऊ, सोमाराम, राणसिंह मेडा, सोनाराम, राजूसिंह बड़गांव, नरपत सिंह पाल, भंवरलाल सारस्वत, मफाराम डूंगरी सहित कई जने मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां