रानीवाड़ा। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के प्रतीक साधु-संतों का सम्मान करते हुए राजस्थान सरकार की पहल के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा भेजे गए श्रीफल, शॉल, पीतांबर एवं गुरू दक्षिणा का वितरण किया गया।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गजीपुरा मठ के गादीपति श्री श्री 1008 प्रेमभारतीजी महाराज, डोरड़ा मठ के गादीपति श्री श्री 1008 कुलदीप भारतीजी महाराज एवं सुरजकुंड मठ के गादीपति श्री श्री 1008 लहरभारतीजी महाराज को शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया। इस अवसर पर देवल ने कहा कि साधु-संत समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा-भाव, सद्भावना एवं संस्कारों का संचार करने वाले प्रेरणास्रोत हैं। उनके आशीर्वाद से जीवन में सद्मार्ग एवं धर्म के प्रति आस्था सुदृढ़ होती है।
उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं ने न केवल आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार किया है, बल्कि समाज को दिशा दिखाने, धर्म की रक्षा करने और कुरीतियों को दूर करने में भी अहम भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में तहसीलदार रानीवाड़ा हनवंतसिंह, मंडल महामंत्री छैलसिंह दहिया, उपाध्यक्ष रमेश चौधरी, सावलाराम माली, बूथ अध्यक्ष अर्जुनसिंह, गजेसिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां