हडमतसिंह सोलंकी बने समाज के अध्यक्ष
रानीवाड़ा शहर के भोमिया समाज छात्रावास में दिपावली पर्व पर स्नैह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रानीवाड़ा तहसील के समस्त गांवों से भोमिया समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सिरोही एसडीएम हरीसिंह देवल और सुमेरपुर नगरपालिका चेयरमैन अनोपसिंह राठौड़ खास मेहमान के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में स्वजाति बंधुओं की ओर से शिक्षा, संस्कृति और संस्कार पर अपने विचार सांझा किए। छात्रावास के लिए अतिरिक्त भूमि खरीद पर निर्णय लिए गए। बाद में भोमिया राजपूत समाज विकास सेवा संस्थान के सर्वसम्मति से चुनाव करवाकर निर्विरोध हड़मतसिंह सोलंकी को अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया।
बता देते है कि हड़मतसिंह सोलंकी जालोर जिले के उप जिला प्रमुख रह चुके है। कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित किया गया था। इनका रानीवाड़ा शहर में खाद बीज और प्रोपर्टी का अच्छा खास व्यवसाय है। उन्होंने समाज की बैठक में निर्वाचन के बाद सामाजिक एकता, नशामुक्ति, शिक्षा खासकर बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देने पर बल दिया।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उकसिंह परमार, प्रभुसिंह परिहार, सर्जनसिंह गुंदाउ, जवाहरसिंह पाल, शेरसिंह लाखावास, शेरसिंह आजोदर, वचनसिंह गोलवाड़ा, ओखसिंह डाभी, पहाडसिंह रानीवाड़ा, सहित कई जने मौजूद रहे।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां