जालोर/रानीवाड़ा। रानीवाड़ा कस्बे के जालेरा कलां गांव में बुधवार को पाँच दिवसीय मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। दीपावली अवकाश के दौरान आयोजित इस रोमांचक प्रतियोगिता में आस-पास के गाँवों से कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ, जहाँ पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) भवानी सिंह इंदा ने टॉस करवा कर खेल की शुरुआत की। इस दौरान क्षेत्र के मेघवाल समाज के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

उद्घाटन के दिन हुए रोमांचक मुकाबले
उद्घाटन के दिन कई रोमांचक मैच खेले गए:
- पहला मैच: चिमनगढ़ और सुपर क्रिकेट क्लब धामसीन के बीच हुआ, जिसमें धामसीन विजयी रहा।
- अन्य मुकाबले: जैतपुरा और सिंगावास के मैच में सिंगावास ने जीत दर्ज की। बडगांव और रानीवाड़ा खुर्द के मुकाबले में बडगांव विजेता बना। मेडक कल्ला और जाखड़ी के बीच हुए मैच में जाखड़ी ने बाजी मारी। वहीं, रोपसी और आदरवाडा के मुकाबले में रोपसी विजयी रहा।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर श्रद्धेय भिक्खू डॉ. नन्दवरों पञ्ञासिरी (महासचिव, राजस्थान बौद्ध भिक्षुसंघ), राघवेन्द्रसिंह देवड़ा (प्रधान, रानीवाड़ा), श्रीमती रमीला मेघवाल (पूर्व प्रधान, रानीवाड़ा), भवानीसिंह इंदा (पुलिस उपाधीक्षक, रानीवाड़ा), कर्णसिंह देवड़ा, हमीराराम चौहान (सेवानिवृत नायब तहसीलदार), अशोक परमार (पीईईओ चनार), बाबुलाल सोलंकी (ब्लॉक अध्यक्ष, अजाक), हेमाराम रांगी (उपसरपंच, गांग), राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री संगीता मेघवाल (बागोड़ा), पूनमा राम देवासी (पूर्व सरपंच) और राजेश सोलंकी (ब्लॉक अध्यक्ष, शिक्षक संघ) सहित कमेटी के सदस्य व विभिन्न गाँवों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।








पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां