जालोर।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने प्रदेश भर में ग्राम विकास अधिकारियों (VDO) के थोकबंद तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। इस सूची में जालोर जिले के 17 ग्राम विकास अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। विभाग द्वारा जारी इन आदेशों के तहत सभी अधिकारियों को जिले के भीतर ही अलग-अलग पंचायत समितियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।जालोर जिले में किनका कहाँ हुआ तबादला:विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, जालोर जिले के लिए निम्नलिखित फेरबदल किए गए हैं:
- खीमराज भाटी: सायला से पंचायत समिति आहोर
- कानाराम: ग्रा.पं. मांडाली से पंचायत समिति जालोर
- शिवनी वाणिका: ग्रा.पं. मेडा (रानीवाड़ा) से ग्रा.पं. मेत्रीवाडा (रानीवाड़ा)
- दिनेश ढाका: ग्रा.पं. सरनाऊ से पंचायत समिति सायला
- निर्मला नैन: ग्रा.पं. दांतलावास (रानीवाड़ा) से पंचायत समिति सांचोर
- निलेश कुमार: ग्रा.पं. डोरडा (जसवंतपुरा) से पंचायत समिति चितलवाना
- भंवरपुरी: ग्रा.पं. सिलासन (रानीवाड़ा) से ग्रा.पं. आजोदर (रानीवाड़ा)
- रामाराम: ग्रा.पं. जालेरा खुर्द (रानीवाड़ा) से ग्रा.पं. दईपुर (रानीवाड़ा)
- राजूसिंह: ग्रा.पं. बावडी (आहोर) से ग्रा.पं. बाला (आहोर)
- सुरेश कुमार खत्री: ग्रा.पं. कागमाला (रानीवाड़ा) से ग्रा.पं. डुंगरी (रानीवाड़ा)
- देवीचन्द सोनी: पंचायत समिति सायला से पंचायत समिति चितलवाना
- जगदीश कुमार: ग्रा.पं. दईपुर (रानीवाड़ा) से ग्रा.पं. जालेरा खुर्द (रानीवाड़ा)
- नरसीराम: ग्रा.पं. मेंगलवा (सायला) से पंचायत समिति बागोडा
- आसुराम: ग्रा.पं. आखराड (रानीवाड़ा) से पंचायत समिति सायला
- गेनाराम: ग्रा.पं. सुरावा (सरनाऊ) से ग्रा.पं. कुडा (सरनाऊ)
- कैलाश जीनगर: ग्रा.पं. मोदरा (भीनमाल) से ग्रा.पं. कोरा (भीनमाल)
- मुकेश कुमार: पंचायत समिति सायला से पंचायत समिति बागोडा
- नियमों की स्थिति
विभाग के स्पष्ट निर्देश हैं कि यदि कोई कार्मिक स्वेच्छा से जिले के बाहर कार्यव्यवस्थार्थ स्थानांतरित नहीं होना चाहता है, तो वह प्रार्थना पत्र दे सकता है और ऐसे कार्मिकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। जालोर जिले के संबंध में जारी सूची में सभी कार्मिकों का स्थानांतरण जिले के भीतर ही किया गया है, किसी को भी जिला छोड़कर बाहर नहीं भेजा गया है। आदेश में यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि ग्राम पंचायत में कम से कम एक ग्राम विकास अधिकारी हर समय कार्यरत रहे।
इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के बाद अब देखना यह है कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले ये अधिकारी ग्रामीण विकास कार्यों को किस तरह गति देते हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां