Homeजसवंतपुरातीन जिलों की उम्मीदों को दी नई ज़िंदगी, रेवदर के भारती हॉस्पिटल...

तीन जिलों की उम्मीदों को दी नई ज़िंदगी, रेवदर के भारती हॉस्पिटल ने तीन जटिल प्रसव मामलों में दी सफलता

Published on

रेवदर (सिरोही)। सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, सिरोही और जोधपुर से आई तीन गर्भवती महिलाओं को जिस हाल में बड़े शहरों के विशेषज्ञों ने सिजेरियन ऑपरेशन की सलाह देकर वापस भेज दिया, उन्हीं मामलों में रेवदर के भारती हॉस्पिटल एंड सोनोग्राफी सेंटर की टीम ने चुनौती को स्वीकार कर सामान्य प्रसव करवा कर चिकित्सा क्षेत्र में एक मिसाल कायम की। महज़ एक ही दिन में तीन अलग-अलग जिलों से आई महिलाओं को सामान्य डिलीवरी के जरिए स्वस्थ संतान की सौगात देकर अस्पताल ने न सिर्फ जज़्बा दिखाया बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी उन्नत स्त्री रोग उपचार की संभावनाएं उजागर की हैं।

AI photo

घंटियाली (जैसलमेर) से आई गुड्डी कुंवर को जोधपुर के विशेषज्ञों ने दिया था ऑपरेशन का सुझाव
घंटियाली निवासी गुड्डी कुंवर पत्नी सांग सिंह भाटी को पोखरण के एक वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ने जोधपुर रैफर किया था। जोधपुर पहुंचने पर भी डॉक्टरों ने सिजेरियन को ही विकल्प बताया, परिजनों को ऑपरेशन से बचना था। ऐसे में किसी रिश्तेदार की सलाह पर गुड्डी को रेवदर स्थित भारती हॉस्पिटल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने स्थिति का मूल्यांकन कर कुछ ही समय में बिना किसी ऑपरेशन के सामान्य प्रसव करवा दिया।

सिरोही की सुंदर चौधरी को बताया गया था एमरजेंसी केस, रेवदर में हुआ सामान्य प्रसव
सिरोही जिले की भारजा निवासी सुंदर प्रभुराम चौधरी को आबूरोड के एक बड़े निजी अस्पताल में दिखाया गया था। जांच में बीपी हाई, एमनियोटिक फ्लूइड कम और प्लेसेंटा से खून की सप्लाई बाधित बताई गई, जिसे चिकित्सकों ने तत्काल सिजेरियन केस घोषित किया। परिजनों की अनिच्छा को देखते हुए एक एलआईसी अधिकारी के सुझाव पर वे रेवदर के भारती हॉस्पिटल पहुंचे, जहां अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने बिना चीरा-टांका के सामान्य डिलीवरी करवाकर मरीज व परिवार को बड़ी राहत दी।

पहले से सिजेरियन केस जोधपुर की अरुणा दाधीच का भी हुआ सामान्य प्रसव
जोधपुर जिले के खेजड़ली की अरुणा पारसाराम दाधीच की पहली डिलीवरी फलौदी में सिजेरियन से हो चुकी थी। इस बार गर्भ में उल्टा बच्चा होने के कारण जोधपुर और फलौदी के डॉक्टरों ने सिजेरियन अनिवार्य बताया। थक-हारकर जब परिवार रेवदर के भारती हॉस्पिटल पहुंचा तो वहां के डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सामान्य प्रसव की प्रक्रिया अपनाई और सफल डिलीवरी करवाई।

गांवों से शहरों की भागदौड़ में बदलाव का संकेत
भारती हॉस्पिटल रेवदर ने इन तीनों मामलों में यह सिद्ध किया है कि यदि विशेषज्ञता और मानवीय दृष्टिकोण हो तो जटिल से जटिल प्रसव भी बिना सर्जरी के संभव हैं। सीमावर्ती इलाकों की यह उपलब्धि न केवल चिकित्सा क्षेत्र का आत्मविश्वास बढ़ाती है बल्कि ग्रामीण महिलाओं को ऑपरेशन की अनावश्यक दौड़ से भी बचाती है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...