Homeन्यूज़मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पत्र के माध्यम से रेल राज्य मंत्री...

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पत्र के माध्यम से रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह को जालोर जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग

Published on

जालोर 22 अगस्त। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह को पत्र के माध्यम से जालोर जिले में विभिन्न यात्री गाड़ियों के ठहराव, ट्रेन सुविधा बढ़ाने, कंटेनर लोडिंग यार्ड एवं ड्राई पोर्ट सुविधा प्रारंभ करने, यात्री रेल गाड़ियों के फेरों में बदलाव एवं पेन्ट्री कार की व्यवस्था, नवीन ट्रेन सेवा प्रारंभ करने सहित रेल सुविधाओं के विस्तार आदि की मांग की हैं।

राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह को पत्र के माध्यम से रेलवे स्टेशन मारवाड बागरा पर यात्री गाड़ियों के ठहराव, समदड़ी-जालोर-भीनमाल-भीलड़ी-पाटन रेल लाईन पर बाड़मेर-मुम्बई (19010) को प्रतिदिन, जालोर-बैंगलोर (14806) को सप्ताह में 4 दिन के लिए नियमित फेरों में वृद्धि, बाड़मेर से साबरमती स्पेशल (ट्रेन सं. 04817) को नियमित मर सूरत/पूना तक विस्तार करने, जालोर-समदड़ी मार्ग पर भीलड़ी/गांधीधाम से नई दिल्ली, जम्मू के लिए प्रतिदिन नई ट्रेन, बाड़मेर/जोधपुर से हैदराबाद, चेन्नई, कोचीन व कोलकात्ता आदि के लिए नई ट्रेन प्रारंभ करने, जालोर जिले में ग्रेनाईट उद्योग को देखते हुए जालोर/बागरा में रेलवे स्टेशन पर कंटेनर लोडिंग एवं ड्राईपोर्ट स्थापित करने, जोधपुर एक्सप्रेस (22663/22664) साप्ताहिक ट्रेन को दैनिक आधार पर संचालित करने, चेन्नई से अहमदाबाद के मध्य दैनिक रूप से संचालित नवजीवन एक्सप्रेस (12656/12655) को जोधपुर तक संचालित करने व शाकाहारी पेन्ट्री कार की व्यवस्था करने, अहमदाबाद/गांधीधाम से वाया जालोर-जोधपुर होते हुए नई दिल्ली के लिए नवीन ट्रेन सेवा प्रारंभ करने, जोधपुर से वाया बाड़मेर-समदड़ी-भीलड़ी होते हुए चेन्नई, हैदराबाद एवं कोयम्बटूर तक नवीन ट्रेन सेवा प्रारंभ करने,

वर्तमान में चेन्नई से अहमदाबाद के मध्य संचालित नवजीवन एक्सप्रेस के प्रस्थान/आगमन स्थान में वृद्धि करते हुए साबरमती तक करने तथा फिर साबरमती से वाया भीलड़ी-जालोर-समदड़ी-जोधपुर तक कनेक्टिंग ट्रेन सेवा प्रारंभ करने तथा जालोर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन बागरा, बाकरा व बिशनगढ़ स्टेशन पर न्यूनतम एक एक्सप्रेस का ठहराव करने की मांग की हैं।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

इकलौते चिराग ने सड़क पर तोड़ा दम, एडवोकेट सुमेर सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

घर लौटते वक्त काल बनकर आया अज्ञात वाहन, सेवाड़ा गांव में पसरा मातम; कानून...