रानीवाड़ा, जालोर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा मनाए जा रहे 'सेवा पखवाड़े' के तहत, भाजपा मंडल बडगांव ने एक महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर का आयोजन किया। बडगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस शिविर में मंडल अध्यक्ष बलवंत पुरोहित और उनकी टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने विशेष रूप से शिरकत की। रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए देवल ने कहा, "आज हम सब देश के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने के उद्देश्य से यहां आए हैं। रक्तदान करके आपने एक बहुत ही पुण्य का काम किया है, क्योंकि आपका यह खून किसी की जान बचाने के काम आएगा।"

देवल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर भागीदार बनना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रिडमलसिंह डाभी, बाबूलाल पुरोहित, महामंत्री छैलसिंह दहिया, रानीवाड़ा मंडल अध्यक्ष रमेश भाई ओजणा, उपाध्यक्ष रमेश चौधरी अमरापुरा, अर्जुनसिंह सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह खबर सर्कल न्यूज़ नेटवर्क द्वारा प्रकाशित की गई है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां