जयपुर। राजस्थान के वन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। विभाग ने राज्यहित में तत्काल प्रभाव से 90 क्षेत्रीय वन अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोहर खां का तबादला
विभागीय आदेशों के अनुसार, जालौर जिले के रानीवाड़ा रेंज में तैनात मनोहर खां का तबादला कर उन्हें जोधपुर जिले की ओसियां रेंज में पदस्थापित किया गया है।
अधिकारियों की सूची
स्थानांतरित किए गए प्रमुख अधिकारियों और उनके नवीन पदस्थापन का विवरण निम्न प्रकार है:
| क्र.सं. | नाम | वर्तमान पदस्थापन (जिला) | नवीन पदस्थापन (जिला) |
|---|---|---|---|
| 1 | राजेंद्र सिंह राठौड़ | जयपुर | बांसवाड़ा |
| 2 | ममता | सीकर | जयपुर |
| 61 | मनोहर खां | जालौर | जोधपुर |
| 90 | जितेंद्र सिंह वर्मा | बूंदी | जयपुर |
(नोट: प्रशासनिक आदेश के अनुसार, पौधारोपण कार्यों के दृष्टिगत सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापन स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।)
देखे पूरी सूची..?
https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:e4245bfb-67ee-4cda-9164-9685a8f68c06



