Homeजालोरफैशर्स स्टूडेंट्स का कल्चरल प्रोग्राम के साथ हुआ वेलकम, रघुनाथ कॉलेज में...

फैशर्स स्टूडेंट्स का कल्चरल प्रोग्राम के साथ हुआ वेलकम, रघुनाथ कॉलेज में स्टूडेंट्स के साथ लेक्चरार भी थिरके, एनएसएस के सहयोग से प्रोग्राम का हुआ आयोजन

Published on

रानीवाड़ा। स्थानीय रघुनाथ विश्नोई कॉलेज में आज फ्रेशर्स स्टूडेंट्स यानि नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के स्वागत को लेकर शानदार रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन रख गया। जिसमें प्रधान संरक्षक नरेन्द्रकुमार बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य एवं प्रबंध सचिव डॉ. भागीरथ बिश्नोई का सानिध्य रहा। प्रोग्राम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से किया गया। इस कल्चरल प्रोग्राम का शुभारम्भ मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित और सरस्वती वन्दना सहित कृष्णाकुमारी के भरत नाट्यम की प्रस्तुति के साथ हुआ। नव प्रवेशित स्टूडेंट्स का तिलक और मुंह मीठा कर स्वागत किया गया।

शानदार रहा सांस्कृतिक प्रोग्राम

प्रोग्राम में उस्मान खान व नटवरलाल ने अपनी शायरी से सभी का मनोरंजन कर तालियां बटोरी। वीणा कुमारी ने ‘‘थाने काजलियों बना लू‘‘ राजस्थानी लोकगीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की झांकी प्रस्तुत की। संतोष कुमार और दिलीप कुमार ने ‘‘म्हाने अधर अधर पग मेल्यों‘‘ गीत पर युगल नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का राजस्थानी रंगों से रंग दिया। नरेन्द्र कुमार ने आधुनिक गीत ‘‘तूने कौन सा सेंट लगाया‘‘ पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में युवा विद्यार्थियों को बैठे बैठे थिरकने को मजबूर कर दिया। सुशीला कुमारी ने ‘‘दिलरूबा‘‘ गाने पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया। दिलीप कुमार ने मायण भाषा मे हास्य व्यंग्य द्वारा सभी का मनोरंजन किया। इसी क्रम में कृष्णा कुमारी ने राजस्थानी लोकनृत्य ‘‘घूमर‘‘ पर समा बांधा। विश्वा मेहता ने ‘‘चल छैया छैया गाने पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं मेहबूब खान राजस्थानी कविता वीररस से परिपूर्ण ‘‘मेवाड़ री तलवार चली‘‘ के माध्यम से सभी के रग रग में वीरता की भावना भर दी।

मुख्य अतिथि नरेन्द्रकुमार बिश्नोई एवं डॉ. भागीरथ बिश्नोई ने रंगारंग कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्राध्यापकों और महाविद्यालय परिवार को शुभकामना दी। कार्यक्रम के समापन में श्रीमती कौशल्या उब्बा ने ‘‘राम सृष्टा भी है‘‘ प्रस्तुति के माध्यम से सारे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस.के. उब्बा ने आभार जताया। इस अवसर पर सहायक आचार्य विश्राम मीणा, मुश्ताक खान सोर्या, मंछाराम, गणपतराम, प्रकाश कुमार, भंवरलाल गर्ग, अशोक महान, सतीश कुमार, हितेश जीनगर, किर्ती जोशी एवं इन्द्रदास वैष्णव सहित सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...