गत साल कलक्टर द्वारा आवंटित खेल मैदान का कब्जा दिलाने की मांग
गोलवाड़ा के ग्रामीणों में ग्राम पंचायत पुनर्गठन को लेकर उबाल है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर नित दिन नई जानकारियों के प्रसारित होने को लेकर आज रानीवाड़ा पहुंचकर उपखंड अधिकारी सुनीलकुमार को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही, गोलवाड़ा की सरकारी मिडिल स्कूल के लिए कलक्टर की ओर से आवंटित खेल मैदान की जमीन का कब्जा दिलाने का निवेदन किया।
ग्रामीण हीरालाल पुरोहित ने सर्कल न्यूज को बताया कि सोशल मीडिया पर गोलवाड़ा को पुनर्गठित तावीदर ग्राम पंचायत में जोडने का प्रयास किया जा रहा है। जो कि भौगोलिक हालातों के अनुरूप नही है। गोलवाड़ा से मेडा मात्र डेढ किमी है जबकि तावीदर 6 किमी दूर है। ऐसे में राज्य सरकार के निर्धारित मापदंडो के अनुरूप गोलवाड़ा को तावीदर से नही जोडा जा सकता है।

इसी तरह, सांचौर के तत्कालीन जिला कलक्टर शक्तिसिंह राठौड ने गत साल गोलवाड़ा की सरकारी मिडिल स्कूल के खेल मैदान के लिए 4 बीघा भूमि आवंटित की गई थी। परन्तु उस जमीन पर किसी ओर का कब्जा है। ऐसे में उपखंड प्रशासन का उक्त आवंटित भूमि की पैमाईश कर स्कूल प्रशासन को सुपूर्द कराने का कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर वचनसिंह राजपूत, लच्छाराम पुरोहित, भीखाराम पुरोहित, नारणाराम, प्रागाराम, हंसाजी सुथार, गुमानसिंह राजपूत, रहमान मूसला, शब्बीरखान, मेसाराम, सोनाराम, चतराराम सहित कई जने मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां