भीनमाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रमेश सोनी पुनासा के निवास पर आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने शिरकत की। राव ने सोनी परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्रवणसिंह राव ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि "कार्यकर्ताओं की एकता और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।" राव ने संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक सहयोग को भारतीय जनता पार्टी की सफलता का आधार बताया।

दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और संगठन में सौहार्द, सहयोग एवं अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री महेन्द्र सोलंकी, नगर अध्यक्ष प्रवीण दवे, वरिष्ठ नेता शेखर व्यास, बद्रीनारायण गौड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सरोज बाफना, करड़ा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जांगू, इन्द्रसिंह राणावत, नरिंगाराम पटेल, सुमेर बाफना, किशोर सांखला, विकास सोलंकी, सुरेश वोरा, भरत महेश्वरी, नरपतसिंह राव, पहाड़सिंह राव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुँह मीठा करवाया और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां