जालोर 15 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के त्वरित, गुणात्मक एवं सकारात्मक निराकरण के लिए व्यापक कार्यक्रम एकीकृत परिवाद निवारण प्रणाली ‘‘अटल जन सेवा शिविर’’ के तहत जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने गुरूवार को डीओआईटी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक तथा जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में आमजन की परिवेदनाएँ सुनकर उनका निस्तारण किया गया।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं से रूबरू होकर विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने रास्ते से अतिक्रमण हटाने, विद्यालय में सुचारु पेयजल व्यवस्था करवाने, सी.सी. रोड़ निर्माण, आंधी तूफान से उम्मेदाबाद में क्षतिग्रस्त हुए विद्युत ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने सहित विभिन्न विभागों से जुड़े परिवाद सुनकर मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही।
जिला कलक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जन सुनवाई के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण करते हुए परिवादियों का राहत पहुँचाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 28 परिवाद प्रस्तुत हुए जिनमें से 5 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को सम्पर्क पोर्टल पर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वही उन्होंने जिल जन अभियोग एवं सतर्कता समिति में 3 दर्ज प्रकरणों की सुनवाई करते हुए समस्त प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र प्रजापति, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश सिंघारिया, जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधरसिंह सोढ़ा, सतर्कता शाखा के अनिल कुट्टी सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा वीसी के माध्यम से उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां