Homeन्यूज़विशेष आवश्यकता वाले चयनित 55 दिव्यांग विद्यार्थियों को किया गया अंग उपकरण...

विशेष आवश्यकता वाले चयनित 55 दिव्यांग विद्यार्थियों को किया गया अंग उपकरण वितरण

Published on

जिला स्तरीय अंग उपकरण वितरण शिविर सम्पन्न

जालोर 31 जुलाई। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय में बुधवार को जिला प्रमुख राजेश कुमार के मुख्य आतिथ्य एवं जालोर प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित के विशिष्ट आतिथ्य एवं समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीसी श्रीराम गोदारा, एपीसी ईश्वरसिंह व कार्यक्रम अधिकारी (विशेष शिक्षा) रमेश कुमार की उपस्थिति में जिला स्तरीय अंग उपकरण वितरण शिविर सम्पन्न हुआ।

शिविर में जिला प्रमुख राजेश कुमार ने उपस्थित संदर्भ व्यक्तियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्राएं जो दिव्यांगता अधिनियम-2016 में निर्धारित 21 श्रेणियों में आते हैं तथा जो कक्षा 1 से 12 तक में अध्ययनरत हैं, ऐसे दिव्यांग छात्र-छात्राओं को आवश्यकतानुसार अंग-उपकरणों के साथ-साथ पेंशन, प्रमाण पत्र, निःशुल्क रोडवेज बस पास आदि योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने दिव्यांग छात्र-छात्राओं से संबंधित किसी भी कार्य के लिए उनसे सम्पर्क करने तथा जिला कलक्टर के माध्यम से उचित समाधान की बात कही।
कार्यक्रम में जालोर पंचायत समिति के प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं को आवश्यकतानुसार सम्बल प्रदान करते हुए शिक्षा की मुख्यधारा में बनाये रखने के लिए संदर्भ व्यक्तियों एवं अधिकारियों के साथ-साथ अभिभावकों को जागरूक किया।

समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीसी श्रीराम गोदारा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यरत विशेष शिक्षा से संबंधित संदर्भ व्यक्तियों को दिव्यांग छात्र-छात्राओं को आवश्यक सम्बल प्रदान करते हुए विभिन्न राजकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग विद्यार्थी, जिन्हें सत्र 2022-23 एवं 2023-24 में एलिम्को टीम कानपुर द्वारा असेसमेंट कैम्प के दौरान विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को आवश्यक अंग-उपकरण के लिए चयनित किया गया था, उन चयनित 55 दिव्यांग विद्यार्थियों अंग उपकरण वितरित किये गये।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी हिंगलाजदान चारण, मदनलाल गहलोत एवं विशेष शिक्षक चन्द्रशेखर, विकास अरोड़ा, मुन्नीराम शर्मा, अरूण ब्रह्मभट्ट, घनश्याम सैन, कृष्ण कुमार शर्मा, कृष्णकांत, पियुष दवे, प्रवीण कुमार, जितेन्द्रपाल रेड्डी, अजय कुमार, श्याम सुन्दर पंचाल, दिव्यांग अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...