Homeन्यूज़जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों के साथ की...

जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों के साथ की बैठक

Published on

मौसम विभाग द्वारा जिले में 4 व 5 अगस्त को भारी वर्षा की चेतावनी को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

जालोर 2 अगस्त। जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मानसून के दौरान भारी वर्षा से होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

वीसी में जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने मौसम विभाग द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार जिले में 4 व 5 अगस्त को भारी बरसात की चेतावनी के चलते उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र से प्रवाहित होने वाली सभी नदियों के बहाव क्षेत्र में जितनी भी रपट या पुलिया आती हैं, उन पर गेज मीटर एवं एवं सावधानी बोर्ड लगे हाने के संबंध में तत्काल मौका मुआयना करने के साथ ही तेज बहाव होने की स्थिति में वहाँ पर पुलिस कॉनिस्टेबल की नियुक्ति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व तैयारियाँ सुनिश्चित करते हुए आवश्यक संसाधन यथा-टॉर्च लाईट, मड पंप, रस्सी, ड्रेगन लाईट आदि की व्यवस्था किये जाने की बात कही।

जिला कलक्टर ने पटवारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने, आपात स्थिति से निपटने के लिए शेल्टर होम व जरूरत पड़ने पर फूड पैकेट्स के इंतजाम किये जाने की बात कही। उन्होंने डूब क्षेत्र व जल भराव की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने तथा आमजन को तेज बहाव व नदी-नालों से दूर रहने के लिए जागरूक किये जाने को लेकर निर्देशित किया।

उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को आपात स्थिति में एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस व स्थानीय तैराकों की मदद लेने की बात कही। उन्होंने ई-गिरदावरी कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने सभी अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता व टीम भावना से कार्य कर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, आहोर व जालोर के उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल मीना, उप पुलिस अधीक्षक अजीतपाल व गौतम जैन, जालोर तहसीलदार लक्ष्मी यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा वीसी के माध्यम से समस्त उपखण्ड अधिकारी व पुलिस अधिकारी जुड़े रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

इकलौते चिराग ने सड़क पर तोड़ा दम, एडवोकेट सुमेर सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

घर लौटते वक्त काल बनकर आया अज्ञात वाहन, सेवाड़ा गांव में पसरा मातम; कानून...