जालोर। खेल मैदानों पर बढ़ते रोमांच के बीच जेसीसी क्लब द्वारा आयोजित टेस्ट चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन हुआ। कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए इस खिताबी मुकाबले में जय श्री श्याम क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देवनारायण क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडियों का उत्साह चरम पर रहा और दर्शकों ने भी मैच का जमकर लुत्फ उठाया।
सर्कल न्यूज नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, जेसीसी क्लब के संस्थापक सदस्य एल.आर. सुंदेशा ने जानकारी दी कि फाइनल मैच में देवनारायण क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जय श्री श्याम क्रिकेट क्लब के सामने जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य रखा था। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी रमेश पारीक की कप्तानी वाली जय श्री श्याम क्रिकेट क्लब की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर 29वें ओवर में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
जय श्री श्याम क्रिकेट क्लब की जीत में पिंटू सिंह, प्रशांत चौधरी, संजय दहिया और शैलेश शर्मा ने बल्ले और गेंद से उम्दा प्रदर्शन कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, देवनारायण क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान किशन सिंह, राहुल स्वामी, किरण राजपुरोहित, सोमेश, कुनाल, संजु और सौरव ने भी कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मैदान पर अनुशासन और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यशवंत सैनी और याज्ञवेंद्र सिंह ने निर्णायक (अंपायर) की भूमिका निभाई, जबकि स्कोरिंग का जिम्मा अशोक माली ने संभाला।
इस रोमांचक फाइनल मुकाबले के साक्षी बनने के लिए शहर के कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संजय सिद्धावत, दिनेश जांगिड, मगन प्रजापत, देवराज माली, संजय मीणा, गजेंद्र सिंह भाटी, सुनिल कपूरिया, विक्रम राजपुरोहित, दिनेश कृपलानी, गजेंद्र सुंदेशा, नरपत जोड, महावीर मीणा, भरत जोधवानी, अरविंद कुमार, भरत सुंदेशा, अनिल सुंदेशा, प्रकाश, भींवजी, संजय राव, हडमत सिंह, कश्मीर सिंह, बंटी सिंह, सुरेश, आयुष बजाज, नरपत सुंदेशा, अशोक सैन, राहुल सोनी, गोविन्द, दिलीप, पंकज मीना और नरेश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां