Homeन्यूज़कांग्रेस पार्टी किसान हितैषी, लोकतंत्र को बचाना है और वैभव गहलोत को...

कांग्रेस पार्टी किसान हितैषी, लोकतंत्र को बचाना है और वैभव गहलोत को रिकॉर्ड मतों से जिताना है: अशोक गहलोत

Published on

चितलवाना और सरनाऊ में जनसभाओं को किया संबोधित

21 अप्रैल, सांचौर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को सांचौर दौरे पर रहे। सांचौर के चितलवाना और रानीवाड़ा के सरनऊ में जालोर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को उन्होंने संबाेधित किया। गहलोत ने सबसे पहले शादियों का सावा होने के बावजूद आमजन को बड़ी संख्या में पधारने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार किसान हितैषी है, इसलिए मैंने कानून बनवा दिया, ताकि किसानों की जमीन कुर्क नहीं हो सके। किसानों की कर्जमाफी कराई, पशुपालकों को दोगुना बोनस देना शुरू किया। गौमाता की सेवा जितनी हम लोगों ने की, उतनी किसी और ने नहीं की। 3000 करोड़ गौशालाओं को अनुदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत, दोनों का मैनिफेस्टो बहुत शानदार है। जहां कांग्रेस के मैनिफेस्टो से 5 न्याय और 25 गारंटियों का लाभ मिलेगा, वहीं वैभव के मैनिफेस्टो से पानी, ट्रेन, एयर कनेक्टिविटी जैसे स्थानीय मुद्दों का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का सर्टिफिकेट देने वाले भाजपा के ये लोग कौन होते हैं, राम पर क्या केवल इनका अधिकार है। हम भी तो सनातनी हैं। उन्होंने अपील की कि 36 कौम, सभी जाति, धर्म, वर्ग के लोग संकल्प लो कि लोकतंत्र को बचाओगे और वैभव गहलोत को रिकॉर्ड मतों से जिताओगे।

भाजपा को निशाने पर लिया
गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के खाते ही बंद कर दिए, इसके लिए यूएनओ ने भी आलोचना की। ईडी, सीबीआई, जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले जब सांचौर में बाढ़ आई, लोगों के घर और मवेशी डूब गए। लोग बहुत परेशान थे, तब पीएम मोदी गुजरात में धानेरा तक आए और वापस मुड़ गए, लेकिन मैं और राहुल गांधी आप लोगों के बीच में आए थे। यदि मोदी सांचौर तक आ जाते तो क्या फर्क पड़ जाता। गहलोत ने कहा कि जब मैं गुजरात का प्रभारी था तब मोदीजी कहा करते थे कि मोदी तो गुजरात का है, अशोक गहलोत तो राजस्थानी है, मारवाड़ी है, यदि मेरी बात नहीं मानोगे तो मैं कहां जाऊंगा। अब मोदीजी भीनमाल आए हैं, मैं राजस्थान का हूं, यदि आप मेरी बात नहीं मानोगे तो मैं कहां जाऊंगा।

मोदी जी पर उठाया सवाल, आपके वादों का क्या हुआ
अशोक गहलोत ने कहा, मोदीजी कहते थे कालाधन लाऊंगा, 2 करोड़ लोगों को नौकरी देंगे, किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे, क्या यह वादे पूरे हुए? 700 किसान बॉर्डर पर मर गए, तीन काले कृषि कानून ले आए। जब मोदीजी मुख्यमंत्री थे तब कहते थे कि एमएसपी पर कानून बनाऊंगा, अब तक मोदीजी ने कानून क्यों नहीं बनाया।

26 अप्रैल को वैभव को भारी मतों से जिताएं: सुखराम बिश्नोई
चितलवाना में पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने कहा कि अशोक गहलोत ने सांचौर की जनता का पूरा ख्याल रखा। कांग्रेस सरकार ने सांचौर को जिला बनाया, यहां नर्मदा का पानी पहुंचाया। अब सहयोग करने की बारी जनता की है। उन्होंने अपील की कि आने वाली 26 अप्रैल को वैभव गहलोत को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद में पहुंचाना है। इस मौके पर पूर्व विधायक चेतन डूडी, मदन प्रजापत, भंवर सिंह भाटी, मोहन सिंह, महेंद्र बिश्नोई, मेवाराम देवासी, इंदुसिंह, गनी मोहम्मद, हरेंद्र चौधरी, लक्ष्मीचंद जैन सहित वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं सरनऊ में आयोजित सभा में पूर्व मंत्री धर्मेन्द्र राठौड़, विधायक रतन देवासी, डूंगरराम गेदर, सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, संध्या चौधरी, शांति देवी, पवन गोदारा, नरेश सेठ, हीरालाल बोहरा, प्रवीण कुमार बिश्नोई, चतराराम देवासी, भीखाराम, आदि उपस्थित थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...