गृह मंत्री अमित शाह ने किया नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का शुभारंभ;
रानीवाड़ा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जयपुर स्थित जेइसीसी, सीतापुरा में ‘नव विधान - न्याय की नई पहचान’ कार्यक्रम के अंतर्गत नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को रानीवाड़ा पुलिस थाना परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में तमाम सीएलजी मैम्बरों सहित गणमान्य नागरिकों ने लाइव देखा।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक भवानीसिंह इंदा, थानाधिकारी दीपसिंह चौहान, जिला सीएलजी मैम्बर छोटुसिंह व गुमानसिंह राव सहित कई महत्वपूर्ण व्यक्ति मौजूद रहे।
'गुलामी की मानसिकता से मुक्ति': शाह ने बताया ऐतिहासिक पहल
बता दें कि जयपुर में आयोजित इस प्रदर्शनी में इंटरएक्टिव तरीके से प्रस्तुत किए गए ये आपराधिक कानून देशवासियों को औपनिवेशिक मानसिकता और गुलामी की प्रतीक पुरानी दंड प्रणाली से मुक्त कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदृष्टिपूर्ण पहल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर बताया कि यह सुधार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपराध और आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को सशक्त बनाते हुए, न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, आधुनिक, त्वरित और जन-केंद्रित बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल, राजस्थान उच्च न्यायालय के माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी, प्रेम बैरवा, मंत्री जोगाराम सहित कई नेता व विधायक भी उपस्थित रहे।
रानीवाड़ा थाने में उमड़ा जनसमूह
रानीवाड़ा पुलिस थाना परिसर में आयोजित इस लाइव कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी, सोमाराम, बबीबेन ठाकोर सरपंच जाखड़ी, अमृत चौधरी, बसंत प्रजापत, प्रहलादसिंह देवड़ा, भीखाराम चौधरी, प्रकाश सैन, दिनेश गर्ग, मोइनुदीन खां, कृष्ण देवासी सहित कई जने मौजूद रहे। सभी गणमान्य नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण पहल को लाइव देखकर भारतीय न्याय प्रणाली में होने वाले बड़े बदलावों को समझा और इस पर विचार-विमर्श किया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां