जवाई नदी को पुनर्जीवित करने व किसानों की मांग एवं जन भावनाओं से करवाया अवगत, मुख्यमंत्री ने जल संसाधन मंत्री को विभागीय अधिकारियों व किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करने के दिए निर्देश
जालोर 26 नवम्बर। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने मंगलवार को जवाई नदी को पुनर्जीवित करने के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मिलकर उनसे वार्ता कर जन भावना एवं किसानों की मांगों से अवगत करवाया।
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत को विभागीय अधिकारियों व विशेषज्ञों के साथ जवाई नदी पुनर्जीवित करने के विषय पर बैठक आयोजित कर इस मुद्दे को समझ राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में किए जाने योग्य प्रयासों से पुनः अवगत करवाने की बात कही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसान प्रतिनिधियों को भी बैठक में सम्मिलित किये जाने के निर्देश दिए।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां