रानीवाड़ा। पंचायत समिति में इन दिनों ग्राम पंचायतों के परिसीमन का कार्य जारी है। रानीवाड़ा समिति में 31 ग्राम पंचायतें है इनमें दर्जनभर नई ग्राम पंचायतें बनने के आसार है। रानीवाड़ा समिति में आने समय में भारी उथल पाथल होने की संभावना जताई जा रही है।

एसी ही संभावनाओं को लेकर आज चरपटिया गांव के लोगों ने अपने गांव को सिलासन ग्राम पंचायत में यथावत रखने को लेकर एसडीएम रानीवाड़ा सुनीलकुमार को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि चरपटिया गांव सिलासन से काफी नजदीक पड़ता है और हाई स्कूल सहित सरकारी अस्पताल, पशु अस्पताल, पुलिस चौकी सभी सिलासन में होने के कारण चरपटिया के ग्रामीण संतुष्ट है।

ऐसा सुना जा रहा है कि नवगठित होने जा रही ग्राम पंचायत बिलड के साथ चरपटिया को जोडकर बिलड नई पंचायत बनाई जा रही है। ऐसे में चरपटिया गांव के लोगों को सख्त ऐतराज है। उन्होंने अपने एतराज को एसडीएम सुनील कुमार के सामने ज्ञापन के मार्फत जाहिर कर दिया है।
इस मौके पर प्रेमाराम, छगनाराम, महादेवाराम, मसराराम, हरसनराम, हुकमाजी, धर्माराम, तोलाराम, राजाराम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां