सांसद लुम्बाराम चौधरी और पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल सहित कई दिग्गज बनेंगे कार्यक्रम की शोभा, रोलर स्केटर सिमरન पटेल होगी मुख्य आकर्षण
मालवाडा-R (जालौर)। जिला जालौर के मालवाडा-R स्थित शिवम् इंटरनेशनल (सीनियर सेकेंडरी) स्कूल में आगामी 25 जनवरी 2026 को वार्षिक उत्सव “उत्सव प्रतिभा रो” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सुबह 10:00 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर विद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें रोलर स्केटर सिमरन पटेल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
दिग्गज मेहमानों की मौजूदगी में मनेगा उत्सव
वार्षिकोत्सव में क्षेत्र की कई नामी हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुम्बाराम चौधरी (सांसद जालौर-सिरोही) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित और पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल द्वारा की जाएगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे:
- नरेन्द्र परमार (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, जालौर)
- जगदीश बिश्नोई राही (सहायक वन संरक्षक – ACF, सिरोही)
- मनोहरलाल गोदारा (सहायक परियोजना अधिकारी, जालौर)
- श्रीमती मंजू प्रतिभा (CBEO, रानीवाडा)
- गजेन्द्र देवासी (CBEO, भीनमाल)
- प्रदीपसिंह देवल (सरपंच, मालवाडा)
- हिंगलाजजी एम. चारण (सरपंच, नांदिया)
- कृष्ण राजपुरोहित (सरपंच, रोडा)
- डॉ. बाबूलाल पुरोहित और डॉ. नरसीराम देवासी (सांचौर)
भामाशाहों का अनुकरणीय सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय भामाशाहों ने दिल खोलकर सहयोग दिया है। इस कार्यक्रम में भोजन प्रसादी से लेकर टेंट और साउंड तक की व्यवस्थाओं में दिलीपकुमार सुधार, प्रवीणकुमार सुन्देशा, आरुराम देवासी, राजेश्वर डीजे साउंड, प्रेमाजी पुरोहित, विकासकुमार पुरोहित, गोपालसिंह मालवाडा, गोपालसिंह देवल और मसराराम पुरोहित जैसे महानुभावों का विशेष योगदान रहा है।
विशेष हाईलाइट: विद्यालय के प्रधानाचार्य कांतिलाल एवं समस्त स्टाफ इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए दिन-रात तैयारियों में जुटा हुआ है। कांतिलाल के नेतृत्व में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी तैयार की गई हैं।



