रानीवाड़ा, 23 जून रानीवाड़ा कल्ला में खुले नालों की लापरवाही अब जानवरों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। सांचौर रेलवे फाटक से तहसील रोड पर बने गहरे व खुले नाले में आए दिन आवारा गौवंश गिर रहे हैं, जिससे न केवल पशु घायल हो रहे हैं, बल्कि स्थानीय गौसेवकों को बार-बार जेसीबी की मदद से रेस्क्यू करना पड़ रहा है।
22 जून को एक सांड उक्त नाले में गिर गया, जिसे घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। ऐसी घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, मगर स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका मौन हैं।
इस गंभीर मुद्दे को लेकर आज गौसेवा संगठन रानीवाड़ा कल्ला की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल उपखण्ड अधिकारी सुनीलकुमार को ज्ञापन सौंपने पहुंचा। उन्होंने मांग की कि सांचौर रेलवे फाटक से तहसील रोड तक के नाले को ढकने के लिए तत्काल आदेश दिए जाएं, ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो।
गौसेवकों ने यह ज्ञापन रानीवाड़ा विधायक रतनजी देवासी, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, ग्राम पंचायत रानीवाड़ा और प्रधान पंचायत समिति रानीवाड़ा को भी प्रेषित किया है।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे –
👉 जितेन्द्र सिंह डाभी (गौ सेवक, युवा नेता)
👉 विपुल भाई प्रजापत
👉 महेन्द्र भाई प्रजापत (बजरंग दल)
👉 चंदन सिंह
👉 एडवोकेट प्रवीण कुमार विश्नोई
👉 किशोर कुमार जोशी (विश्व हिंदू परिषद)
👉 सोहन सिंह (विश्व हिंदू परिषद)
👉 दिनेश वैष्णव
👉 करण कुमार थुंबली
👉 हितेश कुमार, कैलाश भाई
👉 दशरथ कुमार प्रजापत
👉 युवराज सिंह, विक्रम सिंह
और अन्य समस्त गौ भक्त उपस्थित रहे।
अब सवाल उठता है — जब हादसे रोज़ हो रहे हैं, प्रशासन और ग्राम पंचायत क्यों मौन हैं?
गौसेवकों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां