रानीवाड़ा, जालोर-सिरोही। जालोर-सिरोही जिले के पशुपालकों के लिए खुशखबरी है। जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, रानीवाड़ा ने दूध की खरीद दर में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से दुग्ध उत्पादकों के चेहरे पर 'दूध सी सफेदी' खिल उठेगी और उनकी आय में सीधे तौर पर इज़ाफा होगा।
16 सितंबर से लागू होंगी नई दरें
डेयरी अध्यक्ष जोग सिंह बालोत और प्रबंध संचालक मदन लाल ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब 16 सितंबर से दुग्ध खरीद की दर 810 रुपये प्रति किलो फैट से बढ़ाकर 850 रुपये प्रति किलो फैट कर दी गई है। यह बढ़ी हुई दर जालोर और सिरोही, दोनों जिलों के हज़ारों दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ पहुँचाएगी।
सरकार का अनुदान जारी रहेगा
पीएंडआई प्रभारी जवान सिंह बालावत ने बताया कि मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत दिया जाने वाला 5 रुपये प्रति लीटर का अनुदान पहले की तरह सीधे दुग्ध उत्पादकों के बैंक खातों में जमा होता रहेगा। यह कदम पशुपालकों को आर्थिक रूप से और भी मज़बूत बनाएगा और उन्हें डेयरी व्यवसाय के प्रति प्रोत्साहित करेगा। इस बढ़ोतरी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां