• केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के निर्देश पर हुई नियुक्ति
• भाद्राजून में कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर किया अभिनंदन
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | भाद्राजून/जालोर
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए सोशल मीडिया विंग को नई मजबूती दी है। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार प्रदेश और जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी कडी में जालोर जिले के सोशल मीडिया संयोजक की अहम जिम्मेदारी भाद्राजून के युवा कार्यकर्ता बृजपाल सिंह जोधा (बाला) को सौंपी गई है।
कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह
जोधा के मनोनयन की खबर मिलते ही भाद्राजून क्षेत्र में खुशी की लहर दौड गई। नियुक्ति के बाद आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला संयोजक का साफा और माला पहनाकर भव्य बहुमान किया गया। इस दौरान जिला एवं मंडल स्तर के कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने जोधा का मुंह मीठा करवाकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जोधा की नियुक्ति से सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष और मजबूत होगा।
निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी: जोधा
नवनियुक्त जिला संयोजक बृजपाल सिंह जोधा ने इस जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी और सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, "पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक वहन करूंगा और सोशल मीडिया के जरिए किसानों की आवाज बुलंद करूंगा।"
मौके पर मौजूद कई किसानों, पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जोधा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां