भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी के नेतृत्व में भीनमाल शहर में वीर सावरकर की जयंती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी ने बताया कि वीर सावरकर एक महान क्रन्तिकारी पुरुष थे। वीर सावरकर का सम्पूर्ण जीवन मां भारती की आराधना व राष्ट्रवाद के प्रसार में व्यतीत हुआ। उनके प्रखर राष्ट्रवादी विचार हर पीढ़ी को राष्ट्र के लिए प्रेरित करेंगे। असल मायने में वीर सावरकर आजादी के परवाने थे।
इस अवसर पर भीनमाल प्रधान किरण भारतीय, पूर्व सभापति सरोज बाफना, महिला मोर्चा जिला महामंत्री उर्मिला दर्जी, जिला कोषाध्यक्ष गोमती सांखला, माधुरी त्रिवेदी नगर महामंत्री, मंजुला सेन नगर उपाध्यक्ष, ममता बंजारा नगर मंत्री, सुका देवी, मिटु जैन, दिना जैन सहित कई महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां