करडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस
दूदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ कार्यक्रम, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
करडा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
करडा स्थित दूदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मंडल अध्यक्ष प्रकाश जांगू की अध्यक्षता में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया और संगठन के इतिहास एवं विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संगठन द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा सह संयोजक हेमाराम जांगू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का आग्रह किया।
मंडल महामंत्री ललित राजपुरोहित ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दीये।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री डायालाल चौधरी, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह देवल, भोमाराम चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामलाल पुरोहित, मंडल मंत्री रूपाराम ढाका, मदन सिंह सेवाडा, प्रकाश त्रिवेदी, मलाराम सियाग सहित मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा का परिचय
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक है। इसकी स्थापना 1980 में हुई थी। पार्टी राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के मुद्दों पर कार्य करती है और वर्तमान में देश के कई राज्यों तथा केंद्र में सरकार चला चुकी है।
सर्कल न्यूज के लिए गुमान सिंह राव 8094-161616 की रिपोर्ट।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां