Homeरानीवाड़ामालवाड़ा में विजयादशमी उत्सव: 'संगठन ही राष्ट्र की अखंडता का आधार'

मालवाड़ा में विजयादशमी उत्सव: ‘संगठन ही राष्ट्र की अखंडता का आधार’

Published on

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क

मालवाड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में, विजयादशमी उत्सव/शस्त्र पूजन समारोह 8 अक्टूबर 2025 को मालवाड़ा में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल के सभी गाँवों की शाखाओं से स्वयंसेवकों ने गणवेश में उपस्थित होकर अपनी संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया।

​उत्सव का प्रारंभ शस्त्र पूजन एवं पुष्पांजलि से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़गांव के लहर भारती जी महाराज, मठाधीश ने की, जबकि जोधपुर प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख पंकज कुमार मुख्य वक्ता रहे।

​अपने उद्बोधन में लहर भारती महाराज ने समस्त हिंदू समाज को संगठित रहने और संघ से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता पंकज कुमार ने बल देकर कहा कि संघ के 100 वर्ष केवल संगठन की यात्रा नहीं, बल्कि समाज जीवन में संस्कार, एकता और शक्ति जागरण का शताब्दी पर्व है। उन्होंने शताब्दी वर्ष के संकल्पों का आधार पाँच प्रमुख परिवर्तनों—सामाजिक समरसता, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन और राष्ट्र जागरण—को बताया।

​उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज संरक्षण और संगठन ही राष्ट्र की अखंडता, आत्मनिर्भरता और परमवैभव का मूल आधार है। इस अवसर पर रानीवाड़ा के खंड संघ चालक रमेश, जिला कार्यवाह प्रकाश, जिला प्रचार प्रमुख डॉ. ओमप्रकाश डारा, भीनमाल जिला बौद्धिक प्रमुख टीकम और सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश खंडेलवाल, मालवाड़ा सरपंच प्रदीप सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और समाज जन उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागी हुए।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...