रानीवाड़ा। राज्य सरकार कि मंशा अनुसार खाद्य पदार्थों और दूध एवं दूध से बने उत्पादों में मिलावट को जड़ से समाप्त करने और आमजन को शुद्व एवं पौष्टिक दूध एवं दूध से बने उत्पाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आरसीडीएफ के निर्देशानुसार रानीवाड़ा सरस डेयरी ने घी-दूध की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया है।
प्रबंध संचालक विपिन शर्मा ने बताया कि इससे एक ओर जहा आम उपभोक्ताओं को दूध और दूध बने उत्पादों की गुणवत्ता और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता पैदा होगी वहीं दूसरी ओर मिलावट पर भी प्रभावी रोक लगेगी।
गुण नियंत्रण प्रभारी प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आमजन अपने घर में उपयोग में लाये जा रहे घी-दूध की निःशुल्क जांच करा सकते हैं।
घी-दूध खुला हो या पैक्ड और चाहे किसी भी ब्राण्ड का हो आपको बस 50 एमएल कच्चे दूध या घी का सैम्पल रानीवाड़ा डेयरी की लेबोरेट्री में लेकर जाना है जहा अत्याधुनिक मशीनों से निःशुल्क जांच कर आपको घर बैठे जांच परिणाम से अवगत कराया जावेगा।
वहीं प्लांट मैनेजर डुंगा राम जीनगर ने बताया कि यह सुविधा सोमवार से ही रानीवाड़ा डेयरी में शुरू हो गई है। इस अवसर पर लेखा अधिकारी केशर सिंह,पीएंडआई प्रभारी जवान सिंह बालावत, विपणन प्रभारी जयंती लाल चौधरी,मनिष भटनागर सहित कई अधिकारीगण मौजूद थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां