Homeन्यूज़प्रत्येक बूथ पर दो सौ नए सदस्य जोड़े जाएंगे- जिला अध्यक्ष राव

प्रत्येक बूथ पर दो सौ नए सदस्य जोड़े जाएंगे- जिला अध्यक्ष राव

Published on

भीनमाल। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को स्थानीय एक होटल में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली की मौजूदगी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा की राष्ट्र सेवा को समर्पित भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। आने वाले दिनों में देशभर में भाजपा की सदस्यता करोड़ों में बढ़ने वाली है।

राव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशन में भाजपा द्वारा संचालित राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशन सदस्यता अभियान का आगाज हो चुका है।

राव ने बताया की जालौर जिले में बुधवार को रामसीन से मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुंबाराम चौधरी,आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल की मौजूदगी में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई।राव ने बताया कि पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर दो सौ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

राव ने बताया की अब प्रत्येक सदस्य का आईडी कार्ड जारी होगा।जिसमे सदस्य की पूरी जानकारी होगी।राव ने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू होगा।जिसमे एक कार्यकर्ता द्वारा एक सौ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

राव ने बताया राष्ट्रीय संगठन द्वारा भाजपा को अधिक मजबूत बनाने के लिए वर्तमान में विरोधी दल के कार्यकर्ता को सहयोगी के रूप में जोड़कर मतदाता,कार्यकर्ता और भविष्य का नेता बनने की थीम पर कार्य चालू किया गया है।जो भविष्य में राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा।

इस दौरान राव ने राजस्थान की पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने जाते समय बिजली विभाग पर 80 हजार करोड़ का कर्ज छोड़कर जाने का आरोप लगाया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल,नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी व नेता प्रतिपक्ष प्रवीण एम दवे भी मोजूद थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
परबत सिंह राव
परबत सिंह रावhttps://circlenews.in
परबतसिंह राव भीनमाल के पास कोडिटा के रहवासी है। इन्होंने 3 अगस्त 1997 को दैनिक भास्कर से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। 22 साल लंबा अरसा दैनिक भास्कर के साथ गुजारने के बाद राजस्थाना पत्रिका और अब जागरूक टाईम्स में कार्य कर रहे है। इनके सम्पर्क 9414151901 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

सपनों को मिलीं ‘मुस्कान की चाबियां’: तावीदर के नौनिहालों के चेहरे पर खिले बैग पाकर खुशियों के फूल

भामाशाह कल्याण सिंह देवल की प्रेरणादाई पहल से राजकीय विद्यालय में गूंजी खुशियां, शिक्षा...

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, वर्षों बाद मुख्य मार्ग हुआ सुगम: बडगांव में अब दौड़ेगी एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड

सड़क चौड़ी होने से पुरानी आबादी के हजारों ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत; ग्राम...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...