भीनमाल के रामदेवजी मंदिर में जुटी समाज की शक्ति: राकेश कुमार भील बने जिला संयोजक, युवाओं और बुजुर्गों ने ली संगठन को जनांदोलन बनाने की शपथ
भीनमाल (जालोर)। “जहाँ युवाओं की सोच जागती है, वहीं से क्रांति की चिंगारी जलती है!” इसी संकल्प के साथ भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा (BPMM) ने जालोर जिले में अपनी जड़ें मजबूत करते हुए नई कार्यकारिणी का ऐतिहासिक गठन किया है। सोमवार, 23 फरवरी 2026 को तलबी रोड स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर प्रांगण में आयोजित एक विशाल बैठक में जिले भर के तमाम ब्लॉकों से आए युवाओं, बुजुर्गों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। भारी उत्साह और वैचारिक क्रांति के बीच समाज को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए संगठन के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।
पारदर्शिता के साथ हुआ नई टीम का चयन बैठक में चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सर्वसम्मत रखा गया। DCC प्रभारी जालोर और आदिवासी जयेश भील के कुशल नेतृत्व में समाज के कर्मठ साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान सर्वसम्मति से राकेश कुमार भील को जिला संयोजक मनोनीत किया गया। संगठन का मानना है कि यह नई टीम जालोर जिले में आदिवासियों के हक और अधिकारों की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाएगी।

इन्हें मिली जिला कार्यकारिणी में जिम्मेदारी संगठन को विस्तार देते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की गई:
- जिला संयोजक: राकेश कुमार भील
- जिला सहसंयोजक: जोइता राम भील (सायला)
- कोषाध्यक्ष: श्रवण कुमार भील (भीनमाल)
- प्रचारक: प्रभाराम भील (जसवंतपुरा)
- प्रवक्ता: भंवर लाल आदिवासी
- मीडिया प्रभारी: प्रवीण कुमार भील
- सह मीडिया प्रभारी: भावेश कुमार भील (आहोर)
- कार्यकारिणी सदस्य: जयंतीलाल भील (जसवंतपुरा), भोला राम खरड़ और प्रेमा राम आहोर को महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी दी गई।
दिग्गजों का मिला मार्गदर्शन: ‘रेगिस्तानी जनजाति विशेष क्षेत्र’ मुख्य एजेंडा इस ऐतिहासिक बैठक में मार्गदर्शक एवं पर्यवेक्षक के रूप में BPMM के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक पोपट भाई खोखरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ही राजेश मनात, धनराज भमात और दिनेश चंद्र रोत ने भी शिरकत की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि अब समय आ गया है जब इस संगठन को एक बड़े जनांदोलन में बदला जाए। बैठक में मुख्य रूप से ‘रेगिस्तानी जनजाति विशेष क्षेत्र’ लागू करने की मांग जोर-शोर से उठाई गई, ताकि क्षेत्र के आदिवासी समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
जोहार के नारों से गूंजा भीनमाल कार्यक्रम के अंत में पूरे BPMM परिवार को क्रांतिकारी बधाई और जोहार प्रेषित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन को नए विचार, नई ऊर्जा और नई बुलंदियों तक लेकर जाएंगे। समाज के प्रबुद्धजनों ने कहा कि अब सोच को सशक्त आवाज देने का समय है और जालोर की यह कार्यकारिणी इस बदलाव का मुख्य केंद्र बनेगी।



