Homeन्यूज़भरूड़ी चोरी घटना का खुलासा, 85 लाख व 7 सौ ग्राम सोने...

भरूड़ी चोरी घटना का खुलासा, 85 लाख व 7 सौ ग्राम सोने चांदी के जेवरात हुए थे चोरी, 7 आरोपी गिरफ्तार, एसपी यादव ने किया खुलासा

Published on

जालोर जिले में हुई नकबजनी व चोरी की अनट्रेस घटनाओं में सफलता हासिल करने के लिए ज्ञानचन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक, जिला जालोर के निर्देशन में एवं रामेश्वरलाल अति. पुलिस अधीक्षक, जालोर व अन्नराज राजपुरोहित, वृताधिकारी, जालोर के निकटतम पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा कमल किशोर नि.पु. थानाधिकारी रामसीन मय थाना रामसीन जाब्ता एवं डीएसटी टीम प्रभारी बलदेवराम उप निरीक्षक मय जाब्ता के गांव भरूड़ी में एक विधवा के घर में 20 सितंबर 2023 की रात्रि में अज्ञात चोरांे द्वारा 85 लाख रूपये नकद एवं 700 ग्राम सोने के गहने व चांदी के गहनो की गई चोरी का पर्दाफाश कर 7 मुलजिमों को अरेस्ट किया गया। चोरी की नकदी एवं सोने चांदी के गहनांे की बरामदगी हेतु आज पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर बरामदगी के प्रयास जारी है।

परबत सिंह राव

घटना का संक्षिप्त विवरण

गत साल 21 सितबंर पुलिस थाना रामसीन क्षेत्र में भरूडी गाँव मे स्वर्गीय अमरसिंह की पत्नि कैलाश कंवर के मकान में से रात्रि के समय अज्ञात चोरी द्वारा 2 दिन पूर्व जमीन खरीदने के लिए लाये हुए 85,00,000 ( 85 लाख रूपये) रूपये तथा कैलाश कंवर तथा उसकी पुत्री दीपिका के करीब 700 ग्राम सोने के गहने व चांदी के गहने चोरी कर ले जाने पर पुलिस थाना रामसीन पर प्रकरण संख्या 131 दिनांक 21.09. 2023 जुर्म धारा 457, 380 भादसं थाना रामसीन में दर्ज कर अन्वेषण शुरू किया गया।

तरीका वारदात

प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी राजु मेघवाल पुत्र लसाराम जाति मेघवाल निवासी कुशलापुरा पुलिस थाना भीनमाल, जो पिडिता श्रीमति कैलाश कंवर का विश्वास पात्र होकर उनके कुएं पर खेतीबाड़ी करता है, पिडिता का एक पुत्र बीमार होकर कोमा में है। आरोपी राजु मेघवाल के द्वारा ही पीड़िता के पैसे बैंक में जमा करवाने एवं घरेलू सामान लाने का कार्य करता था। राजु मेघवाल को पिडिता कैलाश कंवर के जमीन बैचान की बडी रकम एवं सोने के जैवरात की जानकारी होने से राजु उर्फ राजेन्द्रसिंह पुत्र मोहनसिंह राव निवासी दासपा से कर नकबजनी की योजना बनाई तो राजु उर्फ राजेन्द्रसिंह राव ने सद्दाम हुसैन के साथ कैलाश कंवर की पुत्री की शादी के रोज चोरी करने की योजना बनायी थी मगर कैलाश कंवर के पति की मृत्यु हो जाने के कारण पुत्री की शादी नियत तारीख को नहीं होने पर घटना को अंजाम नहीं दे पाये। माह सितम्बर 2023 में राजु राव, राजु मेघवाल में घटना स्थल की रेकी की तथा उसके पश्चात् राजु राव ने उसके जानकार मीठालाल उर्फ मुकेश व पारसमल को ग्राम भरूडी बुलाकर मकान की रेकी करवाई । आरोपी मुकेश माली ने अपने जानकार राजु उर्फ रामसाजीवन विश्वकर्मा निवासी (युपी) को घटना में सहयोग हेतु बुलाया एवं दिनांक 20.09.2023 की रात्रि में सभी आरोपीगणो द्वारा मकान की चार दिवारी के उपर से मकान की परिधि में प्रवेश कर 85 लाख रूपये नकद एवं 700 ग्राम सोने के गहने तथा चांदी के गहनो की चोरी कर सहयोगी आरोपी सद्दाम हुसैन को आरोपी राजु राव के द्वारा फोन कर घासेड़ी नदी के ब्रीज पर बुलाया एवं पूल के नीचे बैठकर चोरी के माल का बंटवारा किया गया। आरोपी सदाम हुसेन ने घटनास्थल से चुराये जैवरात को गलाकर ठिकाने लगाने में आरोपी साहिद का सहयोग लिया गया जो सदाम हुसेन के रिस्ते में साहिद बहिन का बेटा (भानजा) लगता है।

गिरफ्तार मुलजिम

सद्दाम हुसैन पुत्र गुलाब खां बागवान मुसलमान उम्र 36 साल निवासी कुशलापुरा थाना भीनमाल जिला जालोर। (पूर्व में धोखाधड़ी के 3 प्रकरण दर्ज), राजुराम पुत्र लसाराम मेघवाल उम्र 50 साल निवासी कुशलापुरा थाना भीनमाल, राजुसिंह उर्फ राजेन्द्रसिंह पुत्र मोहनसिंह जाति राव उम्र 30 साल निवासी दासपा पुलिस थाना भीनमाल जिला जालोर। (भरूच गुजरात व आन्ध्र प्रदेश में चोरी के प्रकरण दर्ज ), पारसमल पुत्र मूलाजी जाति माली उम्र 36 साल निवासी वराडा पुलिस थाना बरलुट जिला सिरोही। (पूर्व में धोखाधड़ी के 5 प्रकरण दर्ज), राजु उर्फ रामसाजीवन विश्वकर्मा पुत्र रामसबत जाति विश्वकर्मा बढई उम्र 31 साल पैशा फर्नीचर बनाना निवासी घटरवा पुलिस थाना दलदरा जिला सिद्धार्थ नगर (यूपी) हाल आरके नंबर मकान नंबर 24 गडखोल पाटिया अंकलेश्वर पुलिस थाना अंकलेश्वर रूरल जिला भरूच (गुजरात) (पुलिस थाना अंकलेश्वर गुजरात में चोरी का एक प्रकरण दर्ज, मीठालाल उर्फ मुकेश पुत्र तेजाराम जाति माली निवासी पाडीव पुलिस थाना कालन्द्री जिला सिरोही। (आन्ध्र प्रदेश में खमम, भीमावारम, तनकु व अहमदाबाद शहर एवं भरूच में चोरी के 7 प्रकरण दर्ज), साहिद पुत्र करामत अली जाति बागवान मुसलमान उम्र 22 साल निवासी लालगढ रामपुरा बस्ती गली नंबर 2 लाल खां की बाडी बीकानेर पुलिस थाना मुक्ता प्रसाद जिला बीकानेर है।

आरोपीगण राजेन्द्रसिंह उर्फ राजु राव, मीठालाल उर्फ मुकेश माली, पारसमल माली, राजु उर्फ रामसाजीवन विश्वकर्मा दिन के समय गांवों मकानो की रेकी कर रात्रि में चोरी की वारदात करते है एवं माल का बंटवारा कर महाराष्ट्र व आन्ध्र प्रदेश के बड़े शहरों में जाकर चोरीशुदा माल को बैचकर होटलों व बीयर बार में अयासी जीवन यापन करते है। रूपये खत्म होने पर अन्य चोरियां करते है। आरोपी सद्दाम हुसेन आम जनता को गुमराह कर फर्जी दस्तावेजात के मार्फत आम लोगों को जमीन बताकर उक्त जमीन का बैचान सौदा कर धोखाधडी पूर्वक लाखों रूपये हडपना एवं राजु राव व अन्य लोगों गांवों के चोरी करवाकर चोरी का माल प्राप्त कर करता है।

पुलिस टीम जिसने घटना को ट्रेस आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

कमल किशोर नि.पु., बलदेवराम उप निरीक्षक प्रभारी डीएसटी, अमरसिंह सउनि, बाबुलाल हैड कानि, ओमकार सिंह, रमेश कानि, मदनलाल कानि, रामनिवास कानि, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र कासनिया, गोपाराम, रियाज खांन, राकेश कुमार ड्राईवर, गोपीलाल, किशनलाल, त्रिलोक सिंह, तकनीकी सहायक, रामलाल, पूनमाराम, भेराराम, भैरूसिंह ड्राईवर, गोपाल सहित पूरी रामसीन थाने की टीम खास तौर पर शामिल है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
परबत सिंह राव
परबत सिंह रावhttps://circlenews.in
परबतसिंह राव भीनमाल के पास कोडिटा के रहवासी है। इन्होंने 3 अगस्त 1997 को दैनिक भास्कर से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। 22 साल लंबा अरसा दैनिक भास्कर के साथ गुजारने के बाद राजस्थाना पत्रिका और अब जागरूक टाईम्स में कार्य कर रहे है। इनके सम्पर्क 9414151901 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

सपनों को मिलीं ‘मुस्कान की चाबियां’: तावीदर के नौनिहालों के चेहरे पर खिले बैग पाकर खुशियों के फूल

भामाशाह कल्याण सिंह देवल की प्रेरणादाई पहल से राजकीय विद्यालय में गूंजी खुशियां, शिक्षा...