ऑपरेशन ‘‘भौकाल‘‘ के तहत जिला स्पेशल टीम बाड़मेर और थाना धोरीमन्ना की बड़ी कार्यवाही
राजस्थान के बाड़मेर जिले में पुलिस ने ‘‘ऑपरेशन भौकाल‘‘ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। बहुचर्चित लक्ष्मण देवासी हत्याकांड में वांछित आरोपी भजनलाल को दस्तयाब किया गया। यह घटना अगस्त 2023 में सांचौर कस्बे में हुई थी।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्रसिंह मीना (IPS) ने बताया कि डीएसटी बाड़मेर के प्रभारी श्री सुमेरसिंह और पुलिस थाना धोरीमन्ना की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपी भजनलाल, जो कि अरणियाली का निवासी है, को चैनपुरा, धोरीमन्ना में दबिश देकर 5 किलोमीटर तक पैदल पीछा कर पकड़ा गया।
आपराधिक रिकॉर्ड: भजनलाल के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को सांचौर पुलिस टीम को सुपुर्द कर दिया है ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके। इस कार्यवाही से ‘‘ऑपरेशन भौकाल‘‘ की सफलता को और मजबूती मिली है।
