सर्कल न्यूज नेटवर्क | रानीवाडा
रानीवाडा स्थित ओड समाज सभा भवन में सोमवार को समाज की एकजुटता और भविष्य की तसवीर उस वक्त साफ दिखाई दी, जब राष्ट्रीय ओड महासभा संस्थान राजस्थान की जिला स्तरीय बैठक में समाज ने एक सुर में नया नेतृत्व चुना। ढोल-नगाडो की थाप और फूल-मालाओं के बीच पूनमचंद ओड को जालौर का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

ढोल-नगाडो से गूंजा पांडाल
बैठक का आगाज बेहद भव्य तरीके से हुआ। प्रदेशाध्यक्ष धर्माराम ओड के पहुंचते ही समाजबंधुओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। माल्यार्पण और ढोल-नगाडो की गूंज के बीच समाज की जाजम पर एकजुटता का संदेश दिया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से रानीवाडा निवासी पूनमचंद ओड को जालौर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।

शिक्षा ही समाज की ताकत: धर्माराम ओड
कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदेशाध्यक्ष धर्माराम ओड ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान केवल एक रस्म नहीं, बल्कि आने वाली पीढी के लिए प्रेरणा है। जब समाज अपनी प्रतिभाओं को मंच देता है, तो उनकी मेहनत को पहचान मिलती है और दूसरे छात्रों में भी आगे बढने का जज्बा पैदा होता है।

उत्थान का रोडमैप तैयार
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूनमचंद ओड ने जिम्मेदारी संभालते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व और समाज का आभार जताते हुए कहा कि अब फोकस सिर्फ समाज के उत्थान पर होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह छात्रों के आत्मविश्वास को दोगुना कर देते हैं। समाज में सकारात्मकता लाने और शिक्षा के प्रति अलख जगाने के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे।
ये रहे मौजूद
इस ऐतिहासिक बैठक और सम्मान समारोह में समाज की बडी भागीदारी रही। मफाराम ओड, पुखराज ओड, जगदीश ओड, सवरसिंह, विशाराम, हेमराज, जयलाल, गौतम, राजुराम, सुन्दर, जयसिंह, शेरसिंह, भगवानसिंह, जितेन्द्र, दिनेश, देवराज, सुनील, प्रवीण, पीराराम, अनिल, संजय, केशाराम, राकेश, पंकज, विशाल, संदीप, नरेन्द्र, टींकु, दशरथ, सागर, अजय, भावेश, महेश, भरत, कालु, अक्षय, भागीरथ, विजय और रोहित ओड सहित बडी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां